USA

संघर्ष के बीच ट्रंप ने जताया Israel-Iran युद्ध समाप्ति का भरोसा

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला रोकने का दावा किया है, लेकिन इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष अभी भी जारी है। मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कई हमले किए। इस युद्ध में अमेरिका भी इजरायल के साथ जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

ट्रंप ने अगले पांच दिनों तक ईरान पर हमला न करने की बात कही थी, लेकिन ईरान ने अपनी शर्तें पूरी किए बिना अमेरिका से किसी भी वार्ता से साफ इनकार कर दिया है। इसके बावजूद ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह जंग जल्द ही खत्म हो जाएगी।

जंग थमने के कोई संकेत नहीं
हालांकि ट्रंप युद्ध के खत्म होने की उम्मीद जता रहे हैं, फिलहाल इसे रोकने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे। ट्रंप का कहना है कि उनकी सरकार तेहरान के साथ बातचीत कर रही है, जिससे युद्ध खत्म होने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं ईरान ने अभी भी अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत से इंकार किया है।

होर्मुज स्ट्रेट खोलने की समय-सीमा बढ़ाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की समय-सीमा बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने से पहले 5 दिन और इंतजार करेगा, ताकि अमेरिकी अधिकारी एक सम्मानित ईरानी नेता से बातचीत कर सकें। इससे पहले ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति “ईरान की सख्त चेतावनी” के बाद पीछे हट गए हैं।

ट्रंप की इस घोषणा के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई और वित्तीय बाजारों में राहत की लहर दौड़ गई। युद्ध शुरू होने के बाद से बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, क्योंकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि युद्ध कब तक चलेगा।

युद्ध में हताहतों की संख्या जानें

28 फरवरी से अब तक ईरान में मरने वालों की संख्या 1500 से अधिक बताई गई है। लेबनान में 1000 से अधिक, इजरायल में 15 और अमेरिका के 13 सैनिक मारे गए हैं। अन्य हताहतों के आंकड़े किसी भी पक्ष ने नहीं दिए हैं।

ईरान और लेबनान में लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सोमवार से अजरबैजान, मिस्र, ओमान, पाकिस्तान, रूस, दक्षिण कोरिया, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

अमेरिका से सतर्क रहने की चेतावनी दी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईरान की संसद के एक सदस्य ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बातचीत वाले बयान पर ईरान को सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार बताया जाता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य इस्माइल कोसारी ने कहा, “ट्रंप, नेतन्याहू और ऐसे लोग झूठ बोलने की आदत रखते हैं। हमें सतर्क रहना चाहिए।”

इसी बीच, इजरायल ने मंगलवार को ईरानी मिसाइल हमलों के लिए चेतावनी जारी की। यह आधी रात से अब तक छठी चेतावनी है।

?s=150&d=mp&r=g

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories