दुनिया

Iran युद्ध के बीच आम जनता को झटका, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक और झटका लगा है। देश की निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे आम लोगों पर महंगाई का असर और बढ़ सकता है।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें इस तरह हैं—हैदराबाद में 107.46 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 105.41 रुपये, मुंबई में 103.54 रुपये, बेंगलुरु में 102.92 रुपये, भुवनेश्वर में 101.19 रुपये, चेन्नई में 100.80 रुपये, नोएडा में 95.16 रुपये और गुरुग्राम में 95.57 रुपये प्रति लीटर।

डीजल की नई कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में यह 95.70 रुपये प्रति लीटर, भुवनेश्वर में 92.77 रुपये, चेन्नई में 92.39 रुपये, कोलकाता में 92.02 रुपये, बेंगलुरु में 90.99 रुपये, मुंबई में 90.03 रुपये, नोएडा में 88.31 रुपये और गुरुग्राम में 88.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

नायरा एनर्जी के देशभर में 6,500 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। यह भारत की प्राइवेट सेक्टर की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी और रिटेल नेटवर्क कंपनी है।

ईरान वॉर के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब इससे पहले सरकारी तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम—भी प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा चुकी हैं। इससे महंगाई बढ़ने की चिंता और तेज हो गई है।

इसके अलावा औद्योगिक डीजल के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जिससे इंडस्ट्री पर खर्च का दबाव और बढ़ सकता है। नई कीमतों के बाद हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल 100 रुपये के पार बिक रहा है।

ईरान वॉर के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज बंद होने से भारत समेत कई देशों के सामने ऊर्जा संकट गहरा गया है।

ईंधन की कमी के बीच कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। वहीं, एलपीजी की कमी के चलते कमर्शियल गैस सप्लाई में कटौती की गई है, जिससे इस सेक्टर में भी लोगों को परेशानी हो रही है और गैस के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं।

?s=150&d=mp&r=g

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories