कनाडा

ओंटारियो स्वास्थ्य विभाग ने 7 लो-रिस्क हंटावायरस संपर्कों पर रखी निगरानी

Image credit unavailable

ओंटारियो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैश्विक हंटावायरस प्रकोप से जुड़े मामले में सात और लोगों को आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया है, हालांकि इन सभी को “लो-रिस्क” संपर्क माना गया है।

प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री के प्रवक्ता जैक्सन जैकब्स ने बताया कि ये लोग उन तीन अन्य व्यक्तियों के अतिरिक्त हैं, जिन्हें पहले वायरस के संपर्क में आने के बाद “हाई-रिस्क” मानते हुए आइसोलेशन में भेजा गया था।
सावधानी के तौर पर सभी को 45 दिनों तक आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही प्रांत में स्थानीय स्वास्थ्य इकाइयों की निगरानी में रखे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

इसके अलावा, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया में छह अन्य लोग भी आइसोलेशन में हैं, जो फिलहाल किसी भी तरह के लक्षण (asymptomatic) नहीं दिखा रहे हैं, ऐसा प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है।

क्यूबेक में इस प्रकोप से जुड़े एक व्यक्ति को अब आइसोलेशन से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने उसे “लो-रिस्क” संपर्क मानते हुए यह निर्णय लिया।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, किसी व्यक्ति को तब “लो-रिस्क” माना जाता है जब उसका संपर्क किसी “हाई-रिस्क” व्यक्ति से हुआ हो।

ओंटारियो में जिन लोगों को “हाई-रिस्क” माना गया है, उनमें ग्रे ब्रूस क्षेत्र का एक दंपती शामिल है, जो उसी जहाज में मौजूद था, साथ ही ग्रेटर टोरंटो एरिया के पील रीजन का एक आगंतुक भी इसमें शामिल है। इन सभी ने उस क्रूज यात्री के साथ एक ही फ्लाइट साझा की थी, जिसकी बाद में हंटावायरस से मौत हो गई थी।

जैक्सन जैकब्स ने मंगलवार को बताया कि ओंटारियो में पाए गए तीनों हाई-रिस्क संपर्क अभी तक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने कहा है कि जहाज पर मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ उन सभी हाई-रिस्क संपर्कों को यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, जिनका संबंध संक्रमित व्यक्ति की फ्लाइट से रहा है।

एजेंसी ने मंगलवार को अपने अपडेट में बताया कि सरकार ने अस्थायी तौर पर यह कदम उठाया है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2026 के बाद एमवी हॉन्डियस जहाज पर यात्रा कर चुके किसी भी यात्री या क्रू सदस्य को कनाडा की फ्लाइट में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories