कनाडा

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में हंटावायरस का पहला मामला पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी

Image credit unavailable

कनाडा में एंडीज हंटावायरस का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया में एक संदिग्ध केस की जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि की गई है।

प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बोनी हेनरी ने शनिवार को जानकारी दी कि अंटार्कटिक क्रूज़ शिप पर दुर्लभ हंटावायरस के संपर्क में आए चार कनाडाई नागरिकों में से एक में आइसोलेशन के दौरान लक्षण विकसित हुए। मरीज में हल्का बुखार और सिरदर्द जैसे लक्षण पाए गए।

युकोन निवासी इस मरीज और उसके साथी को आगे की जांच के लिए विक्टोरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती परीक्षण में संक्रमण की आशंका जताई गई थी, जिसे बाद में कनाडा की नेशनल माइक्रोबायोलॉजी लैबोरेटरी, विंनीपेग में पुष्टि के लिए भेजा गया।

रविवार को जारी आधिकारिक बयान में संक्रमण की पुष्टि की गई, जिसके साथ ही यह कनाडा में एंडीज हंटावायरस का पहला दर्ज मामला बन गया।

इस सप्ताह की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने क्रूज़ शिप पर पाए गए इस स्ट्रेन की पहचान एंडीज स्ट्रेन के रूप में की थी। यह हंटावायरस का एक ऐसा प्रकार है, जो अधिकांश अन्य रूपों के विपरीत व्यक्ति से व्यक्ति में फैल सकता है। हालांकि WHO ने स्पष्ट किया है कि सामान्य लोगों के लिए इसका जोखिम अभी भी कम बना हुआ है।

रविवार तक एंडीज हंटावायरस के कोई नए मामले सामने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उच्च जोखिम वाले संपर्क में आए सभी नौ कनाडाई नागरिक आइसोलेशन में हैं और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग उनकी लगातार निगरानी कर रहा है। ये सभी लोग ओंटारियो, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया में रह रहे हैं।

कनाडा की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोस राइमर ने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया के स्वास्थ्यकर्मियों और अधिकारियों द्वारा दी जा रही देखभाल सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों ने भी सार्वजनिक स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग दिया है, जिससे अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली है।

इसके अलावा, देशभर में 27 अन्य लोगों की भी निगरानी की जा रही है, जो उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे या उसी फ्लाइट से यात्रा कर चुके थे, जिसमें हंटावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories