टोरंटो से सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा की ओल्गा वैलेंटिन, जो अपने इंस्टाग्राम हैंडल “mini.jetsetter” के जरिए परिवारिक यात्रा से जुड़ा कंटेंट साझा करती हैं, आमतौर पर गर्मियों में अपने दो छोटे बच्चों के साथ यूरोप की यात्राएं करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने फैसला बदला है।
वैलिएंटिन का कहना है कि बढ़ती महंगाई ने उनके यात्रा फैसलों को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, “सब कुछ काफी महंगा हो गया है, इसलिए हमारे ट्रैवल प्लान्स पर इसका असर पड़ा है। इस गर्मी हम घर के पास ही रहेंगे।” उनके बच्चे चार और सात साल के हैं।
वह अकेली नहीं हैं जो इस तरह का निर्णय ले रही हैं।
TD बैंक की ओर से मंगलवार को जारी एक नए सर्वे में सामने आया है कि 35 प्रतिशत कनाडाई इस गर्मी कम यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। वहीं 61 प्रतिशत यात्रियों ने ट्रैवल खर्च घटाने की बात कही है, जबकि 44 प्रतिशत लोगों पर बढ़ते ईंधन दामों का असर पड़ा है।
सर्वे के मुताबिक, 62 प्रतिशत लोग अब अपनी खर्च प्राथमिकताएं बदलकर जरूरी चीजों जैसे किराना, ईंधन और आवास पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। वैलेंटिन ने यह वैलिएंटिन का कहना है कि उनके फॉलोअर्स से लगातार यही संकेत मिल रहे हैं कि माता-पिता अब गर्मियों की छुट्टियों को लेकर अपनी योजना बदल रहे हैं और ज्यादा स्थानीय विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बदलाव को देखते हुए उन्होंने “Play Day Passport” नाम से 50 स्क्रैच-ऑफ कार्ड्स का एक सेट तैयार किया है, जिसमें टोरंटो और आसपास के इलाकों में बच्चों के लिए अनुकूल ट्रिप आइडियाज शामिल हैं।
वे खुद भी इस गर्मी अपने परिवार के साथ शहर में साइकिलिंग करने और क्यूबेक की सड़क यात्रा पर जाने की योजना बना रही हैं।
उन्होंने कहा, “मैं देख रही हूं कि ज्यादा लोग अब घर के करीब रहकर स्थानीय गतिविधियों और छोटे-छोटे एडवेंचर्स को चुन रहे हैं।”
सर्वे के आंकड़े भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 79 प्रतिशत कनाडाई इस गर्मी स्थानीय या कनाडाई व्यवसायों का समर्थन करने की योजना बना रहे हैं, जबकि 48 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यह उनकी पिछली साल की तुलना में अब ज्यादा प्राथमिकता बन गई है।
TD की वरिष्ठ वित्तीय योजनाकार लेस्ली लोगन ने कहा, “हर कोई अपने वित्त को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क हो गया है। लोग इस गर्मी पहले की तुलना में अधिक बजटिंग कर रहे हैं।”
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

