कम्युनिटी

कनाडा Co-Op प्रोग्राम पर एक्सपर्ट की राय: PR और योग्यता को लेकर दी अहम जानकारी

Image credit unavailable

Study in Canada: कनाडा आज उच्च शिक्षा के लिए एक प्रमुख और पसंदीदा डेस्टिनेशन बन गया है, जहां छात्रों को विभिन्न प्रकार के कोर्सेज में पढ़ाई करने का अवसर मिलता है। यहां का एजुकेशन सिस्टम इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल अनुभव पर भी बराबर ध्यान देना होता है।

इसी व्यावहारिक शिक्षा मॉडल के तहत कनाडा में एक खास प्रोग्राम भी चलाया जाता है, जो खासकर उन भारतीय छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है, जिनका लक्ष्य डिग्री पूरी करने के तुरंत बाद नौकरी के बाजार में कदम रखना होता है।

दरअसल, हम को-ऑपरेटिव एजुकेशन यानी Co-op प्रोग्राम की बात कर रहे हैं, जिसमें छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही अपने विषय से जुड़ा व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) अनुभव हासिल करने का अवसर मिलता है। सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसा प्रोग्राम है जो शिक्षा और कार्य अनुभव को साथ-साथ जोड़ता है। इसमें छात्र कुछ समय कक्षा में अध्ययन करते हैं और बाकी समय अपने कोर्स से संबंधित क्षेत्र में फुल-टाइम नौकरी या इंटर्नशिप करते हैं।

यह प्रोग्राम इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्रों को केवल डिग्री या डिप्लोमा ही नहीं मिलता, बल्कि वे सीखी हुई चीजों को वास्तविक कार्यक्षेत्र में लागू करना भी सीखते हैं। इसे एक जॉब-ओरिएंटेड करिकुलम कहा जा सकता है, जिसमें पढ़ाई और प्रोफेशनल अनुभव का संतुलित मिश्रण होता है।

Co-op प्रोग्राम में डिग्री आमतौर पर दो हिस्सों में बंटी होती है—पहला हिस्सा कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अकादमिक पढ़ाई का होता है, जबकि दूसरा हिस्सा किसी कंपनी या संगठन में काम करने के अनुभव से जुड़ा होता है।

Co-op प्रोग्राम की एक खास बात यह है कि इसमें मिलने वाली नौकरी आमतौर पर फुल-टाइम होती है, जिसके बदले छात्रों को सैलरी भी दी जाती है। इससे पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी मिलती है और वास्तविक कार्य अनुभव हासिल होता है।

इस प्रोग्राम का एक बड़ा फायदा यह भी है कि छात्रों को अपने कोर्स से जुड़े काम को असल दुनिया में करने का मौका मिलता है। इससे उनका प्रैक्टिकल अनुभव बढ़ता है और इंडस्ट्री में प्रोफेशनल नेटवर्किंग बनाने का अवसर भी मिलता है, जो आगे करियर के लिए काफी उपयोगी साबित होता है।

अधिकतर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में अलग से Co-op ऑफिस या सपोर्ट सिस्टम होता है, जो छात्रों को रिज्यूमे बनाने, इंटरव्यू की तैयारी करने और उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद करता है।

हालांकि, Co-op प्रोग्राम करने से डिग्री पूरी होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। उदाहरण के तौर पर, जो डिग्री सामान्यतः 4 साल में पूरी होती है, वह Co-op विकल्प के साथ 4.5 से 5 साल तक चल सकती है।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories