कनाडा

भारत-कनाडा विवाद की जड़ बने हत्या केस में नया खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर अमेरिका का फोकस

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबियाप्रांत के सरेहर में जून 2023 में हुई खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या एक बार फिर सुर्खियों में है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या मामले को लेकर अमेरिका की जांच एजेंसियों ने नया खुलासा किया है, जिससे जांच को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों के दावों के बाद यह मामला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

अमेरिकी आरोपपत्र में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम जून 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े मामले में सामने आया है। आरोपपत्र के अनुसार, जांच एजेंसियां इस हत्याकांड में कथित तौर पर इनसे जुड़े नेटवर्क और उनकी संभावित भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी से जुटाई जाती थी फंडिंग

अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग कथित तौर पर अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित करने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी से होने वाली कमाई का इस्तेमाल करता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी धन के जरिए गिरोह अपनी विभिन्न गतिविधियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराता था और अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का संचालन करता था।

कनाडा में भी ड्रग नेटवर्क पर एजेंसियों की कार्रवाई

अमेरिकी एजेंसियों ने इस अभियान के तहत एक अन्य कथित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ भी कार्रवाई की है। जांच के दौरान कनाडा के वैंकूवर निवासी रविंदर सिंह धांधा और सरे के जसकरण समेत कई संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों पर कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने और संगठित अपराध गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप हैं। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

RCMP और FBI ने क्या कहा?

कनाडा की संघीय पुलिस Royal Canadian Mounted Police (RCMP) के आयुक्त माइक ड्यूहेम ने कहा कि इस संयुक्त अभियान के जरिए तीन प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया गया है। उनके अनुसार, अमेरिका और कनाडा की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई से संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और हिंसक आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी।

वहीं, FBI ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सीमाओं के पार सक्रिय आपराधिक संगठनों के नेटवर्क को कमजोर करना और उनसे जुड़े प्रमुख आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करना है। एजेंसी के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि हथियार, मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान और उनके नेटवर्क की जांच अभी भी जारी है।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories