कनाडा

Study in Canada: कनाडा में Healthcare से जुड़े इन 5 कोर्स की बढ़ रही है डिमांड, जानिए फीस, योग्यता और स्कोप

Medical Courses in Canada: कनाडा का हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है, जिसके चलते यहां प्रशिक्षित हेल्थ प्रोफेशनल्स की लगातार मांग बनी हुई है। यही वजह है कि इस क्षेत्र से जुड़े कोर्स करने वाले छात्रों के लिए नौकरी के अवसर भी काफी बेहतर माने जाते हैं। हालांकि, भारत में अधिकांश छात्र यह मानते हैं कि कनाडा में मेडिकल एजुकेशन का मतलब सिर्फ डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) या नर्सिंग की पढ़ाई ही है।

असल में, कनाडा में हेल्थकेयर से जुड़े कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स उपलब्ध हैं, जिनके बारे में भारतीय छात्रों को ज्यादा जानकारी नहीं होती। इन कोर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इन्हें पूरा करने के बाद अस्पतालों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक सेंटरों और अन्य हेल्थकेयर संस्थानों में बेहतरीन करियर बनाया जा सकता है।

अगर आप भी कनाडा में हेल्थकेयर सेक्टर में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपको ऐसे 5 लोकप्रिय मेडिकल और एलाइड हेल्थ कोर्स के बारे में बता रहे हैं। साथ ही जानेंगे कि इनकी पढ़ाई कहां से की जा सकती है और ये करियर के लिहाज से क्यों अच्छे विकल्प माने जाते हैं।

काइन्सियोलॉजी (Kinesiology): काइन्सियोलॉजी वह विज्ञान है, जिसमें मानव शरीर की गतिविधियों, मांसपेशियों की कार्यप्रणाली और शारीरिक प्रदर्शन का अध्ययन किया जाता है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ शरीर की मूवमेंट का विश्लेषण कर मांसपेशियों के असंतुलन, चोटों की रोकथाम और रिकवरी में मदद करते हैं।

इस कोर्स के दौरान छात्रों को बायोमैकेनिक्स, एक्सरसाइज साइंस, ह्यूमन एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और मस्कुलर सिस्टम जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। काइन्सियोलॉजी में बैचलर, डिप्लोमा, मास्टर्स और पीएचडी जैसे कई शैक्षणिक विकल्प उपलब्ध हैं।

कनाडा में इस कोर्स की पढ़ाई के लिए कैपिलानो यूनिवर्सिटी (Capilano University), डगलस कॉलेज (Douglas College), सेनेका कॉलेज (Seneca College), अकाडिया यूनिवर्सिटी (Acadia University) और लैंबटन कॉलेज (Lambton College) जैसे संस्थान लोकप्रिय माने जाते हैं।

पब्लिक हेल्थ (Public Health): कनाडा का हेल्थकेयर सिस्टम दुनिया के सबसे बेहतर सिस्टम्स में गिना जाता है, इसलिए यहां पब्लिक हेल्थ प्रोफेशनल्स की भी अच्छी मांग रहती है। यदि आपकी रुचि सामुदायिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य नीतियों (Health Policies) और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में है, तो पब्लिक हेल्थ एक बेहतरीन करियर विकल्प हो सकता है।

इस कोर्स के दौरान छात्रों को रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता, महामारी नियंत्रण, स्वास्थ्य नीति, पर्यावरणीय स्वास्थ्य और कम्युनिटी हेल्थ मैनेजमेंट जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है। इस क्षेत्र में BSc in Public Health, MSc in Public Health, Environmental Public Health और Global Public Health Management जैसे कोर्स काफी लोकप्रिय हैं।

कनाडा में इन कोर्स की पढ़ाई के लिए ब्रॉक यूनिवर्सिटी (Brock University), यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा (University of Alberta) और यूनिवर्सिटी ऑफ विन्निपेग (University of Winnipeg) जैसे संस्थान प्रमुख विकल्प माने जाते हैं।

डेंटल साइंस (Dental Science): कनाडा में ओरल हेल्थ यानी दांतों और मुंह के स्वास्थ्य को स्वास्थ्य सेवाओं का अहम हिस्सा माना जाता है। यही कारण है कि डेंटल साइंस से जुड़े पेशेवरों की मांग लगातार बनी रहती है और इस क्षेत्र में करियर के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।

इस फील्ड में पढ़ाई के दौरान छात्रों को ओरल बायोलॉजी, डेंटल हाइजीन, दांतों की देखभाल, मरीजों की ओरल हेल्थ मैनेजमेंट और डेंटल ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों की जानकारी दी जाती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बैचलर ऑफ डेंटिस्ट्री, डिप्लोमा इन डेंटल हाइजीन और विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स लोकप्रिय विकल्प हैं।

कनाडा में डेंटल साइंस की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचेवान (University of Saskatchewan), यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा (University of Alberta) और यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया (University of British Columbia) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान प्रमुख विकल्प माने जाते हैं।

मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी (Medical Radiation Technology): कनाडा में मेडिकल रेडिएशन टेक्नोलॉजी हेल्थकेयर की तेजी से बढ़ती हुई फील्ड्स में से एक है। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ मेडिकल इमेजिंग और रेडिएशन आधारित तकनीकों के जरिए मरीजों के रोगों की पहचान (Diagnosis) और उपचार (Treatment) में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए छात्र एडवांस्ड डिप्लोमा या बैचलर डिग्री का विकल्प चुन सकते हैं। कोर्स के दौरान डायग्नोस्टिक इमेजिंग, रेडिएशन सेफ्टी, एक्स-रे और अन्य मेडिकल इमेजिंग उपकरणों के संचालन के साथ-साथ आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

कनाडा में इस कोर्स की पढ़ाई के लिए फैनशॉ कॉलेज (Fanshawe College), यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा (University of Alberta), मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University), यूनिवर्सिटी ऑफ रेजिना (University of Regina) और डलहौजी यूनिवर्सिटी (Dalhousie University) जैसे प्रतिष्ठित संस्थान अच्छे विकल्प माने जाते हैं।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories