कनाडा

Canada Restricts Entry Foreign Visitors: इबोला का खौफ: कांगो की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए बंद हुए कनाडा के दरवाजे

Canada Restricts Entry Foreign Visitors: इबोला वायरस के प्रसार को रोकने और देश की सुरक्षा के लिए कनाडा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। कनाडा की पब्लिक हेल्थ एजेंसी (PHAC) ने घोषणा की है कि पिछले 21 दिनों के भीतर ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो’ (DRC) की यात्रा करने वाले विदेशी नागरिकों के देश में प्रवेश पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह नया नियम सोमवार रात 11:59 बजे से प्रभावी हो जाएगा। इसके तहत कमर्शियल और प्राइवेट एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे किसी भी विदेशी यात्री को कनाडा की फ्लाइट में बोर्डिंग की अनुमति न दें, जो बीते 21 दिनों में कांगो गए हों।

स्वास्थ्य एजेंसी ने क्या कहा?

पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “कांगो से आने वाले विदेशी नागरिकों के प्रवेश को सीमित करने से कनाडाई नागरिकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होंगे। इस कदम का उद्देश्य बॉर्डर पर सुरक्षा और जांच उपायों को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाना है, ताकि वहां से लौटने वाले मानवीय कार्यकर्ताओं (humanitarian workers) सहित अन्य यात्रियों की सुरक्षित प्रोसेसिंग की जा सके।”

मई के नियमों में बदलाव

विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगाने का यह फैसला सरकार की मई की नीति से अलग है। मई में लागू किए गए नियमों के तहत इबोला प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों के लिए 21 दिनों तक ‘सेल्फ-आइसोलेशन’ में रहना अनिवार्य किया गया था, लेकिन स्थिति को देखते हुए अब कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

क्यों बढ़ी चिंता?

स्वास्थ्य एजेंसी (PHAC) के प्रवक्ता के अनुसार, यद्यपि कनाडा के लिए जोखिम वर्तमान में कम है, फिर भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। एजेंसी ने रेखांकित किया कि कांगो में इबोला का यह प्रकोप अब तक का तीसरा सबसे बड़ा प्रकोप है और पिछले एक महीने में यह बहुत तेजी से फैला है।

आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 के प्रकोप के दौरान 2,000 मामलों तक पहुंचने में 10 महीने का समय लगा था, जबकि इस बार मामले बेहद कम समय में बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

कनाडा सरकार की चिंता का मुख्य कारण कांगो में इबोला के तेजी से बढ़ते आंकड़े हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस प्रकोप में अब तक कुल 2,181 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 864 लोगों की मौत हो चुकी है।

हर 21 दिन में दो गुने हो रहे मामले

पब्लिक हेल्थ एजेंसी (PHAC) के प्रवक्ता के अनुसार, हालिया फोरकास्ट मॉडल से संकेत मिलता है कि जुलाई के अंत तक मामलों की कुल संख्या लगभग 3,200 तक पहुंच सकती है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,330 तक जा सकता है। वर्तमान में इबोला के मामले हर 21 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

बिना ट्रेसिंग और इलाज के बढ़ रहा संक्रमण

स्वास्थ्य एजेंसी ने स्थिति की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कांगो में दर्ज किए गए 80 प्रतिशत से अधिक मामले पुरानी कांटेक्ट लिस्ट से बाहर पाए गए हैं। इसके अलावा, इबोला से हुई मौतों में से लगभग 60 प्रतिशत लोग ऐसे थे, जिन्हें किसी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में इलाज ही नहीं मिल सका और समुदाय स्तर पर ही उनकी जान चली गई।

कनाडाई नागरिकों को छूट, लेकिन सख्त नियम लागू

इबोला का खतरा सिर्फ कांगो तक सीमित नहीं है; मई में लागू ‘सेल्फ-आइसोलेशन’ का नियम दक्षिण सूडान और युगांडा से आने वाले यात्रियों पर भी लागू था। हालांकि, रविवार को घोषित किए गए नए प्रतिबंधों में इन दोनों देशों पर कोई यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

साथ ही, यह नया प्रतिबंध कनाडाई नागरिकों, वहां के स्थायी निवासियों (Permanent Residents) और इंडियन एक्ट के तहत पंजीकृत व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। यदि वे बीते 21 दिनों में कांगो, दक्षिण सूडान या युगांडा की यात्रा करके कनाडा लौटते हैं, तो उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। हालांकि, देश पहुंचते ही उनका हेल्थ असेसमेंट किया जाएगा और उन्हें 21 दिनों के लिए mandatory ‘सेल्फ-आइसोलेशन’ में रहना अनिवार्य होगा।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories