कनाडा

Surrey Election Campaign: Doug McCallum ने Surrey Election Campaign में पेश किया अपना Vision, Voters से किए कई वादे

कनाडा

Surrey Election Campaign: Doug McCallum ने Surrey Election Campaign में पेश किया अपना Vision, Voters से किए कई वादे

Surrey Election Campaign: मेयर पद के उम्मीदवार डग मैक्कलम ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान के दौरान कई बड़े वादे किए हैं। बुधवार (22 जुलाई) को साउथ सरे स्थित 99 South Vineyards में आयोजित एक कार्यक्रम में मैक्कलम ने अपनी Safe Surrey Coalition टीम भी पेश की।

Surrey Election Campaign: मैक्कलम ने वादा किया कि अगर वह चुनाव जीतकर दोबारा मेयर बनते हैं, तो सरे के लोगों के लिए चार साल तक Property Tax में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी बिल्डिंग परमिट 60 दिनों के भीतर मंजूर किए जाएंगे। अगर परमिट तय समय में जारी नहीं होता है, तो परमिट फीस माफ कर दी जाएगी।

Surrey Election Campaign: City Hall का होगा Forensic Audit

Surrey Election Campaign: : मैक्कलम ने कहा कि मेयर बनने के बाद उनके शुरुआती कदमों में से एक City Hall के वित्तीय रिकॉर्ड का Forensic Audit कराना होगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सरकारी खर्च में होने वाली बर्बादी, गलत इस्तेमाल और संभावित धोखाधड़ी की जांच करना है।

उन्होंने City Hall में होने वाली बंद कमरे की बैठकों को खत्म करने का भी वादा किया। मैक्कलम ने कहा कि जनता के पैसों का इस्तेमाल पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और लोगों को सरकारी फैसलों की जानकारी मिलनी चाहिए।

Metro Vancouver से अलग होने की बात

मैक्कलम ने Metro Vancouver Regional District से सरे को अलग करने की भी बात कही। उन्होंने इसे एक ऐसी क्षेत्रीय व्यवस्था बताया, जिससे सरे के परिवारों पर भारी टैक्स का बोझ पड़ता है। उनके मुताबिक, सरे अब ब्रिटिश कोलंबिया का सबसे बड़ा शहर बनने की ओर है और उसे अपने मामलों को खुद संभालने में सक्षम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पानी, सीवर और कचरा प्रबंधन जैसी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन बाकी मामलों में सरे को अपने स्तर पर फैसले लेने चाहिए। उनका कहना है कि इससे शहर का पैसा सरे में ही रहेगा।

नए कारोबार और Building Permits को लेकर भी वादे

मैक्कलम ने नए कारोबार शुरू करने वालों के लिए भी राहत देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सरे में खुलने वाले नए कारोबारों की पहले दो साल की लाइसेंस फीस माफ की जाएगी। उन्होंने स्थानीय छोटे कारोबारों को शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि ये स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करते हैं।

किसानों से सीधे खरीदा जा सकेगा खाना

मैक्कलम ने Farm Local Plan शुरू करने की बात भी कही। इसके तहत सरे की कृषि भूमि को विकास से बचाने और किसानों को सीधे स्थानीय लोगों को अपनी उपज बेचने का अवसर देने की योजना है।

उन्होंने कहा कि किसान और उपभोक्ता के बीच कई बिचौलियों की वजह से खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ जाती है। किसानों को सीधे ग्राहकों से जोड़ने से भोजन की कीमत कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने ‘Grow Local, Buy Local’ की नीति पर जोर दिया।

नए Pool और Community Centre बनाने का वादा

मैक्कलम ने Clayton Heights और City Centre में नए Pool बनाने का वादा किया। इसके अलावा Newton में एक नए Community Centre के साथ Pool बनाने की भी बात कही। उन्होंने Crescent Beach और Ocean Park के Heritage क्षेत्रों को सुरक्षित रखने का भी वादा किया।

उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो सरे के लोगों के Property Tax में चार साल तक कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। मैक्कलम ने कहा कि जब वह पहले मेयर थे, तब भी उन्होंने तीन साल तक टैक्स फ्रीज किया था।

मैक्कलम ने कहा कि Safe Surrey Coalition का समर्थन करने का मतलब सस्ता भोजन, City Hall में पारदर्शिता, सरे में ही लोगों के पैसों का इस्तेमाल और तेज गति से काम करने वाली स्थानीय सरकार है।

2026 के सरे नगरपालिका चुनाव में मैक्कलम के अलावा मौजूदा मेयर Brenda Locke (Surrey Connect), Troy Van Vliet (Surrey NOW), Honveer Singh Randhawa (Conservative Party of Surrey) और मौजूदा Surrey City Councillor Linda Annis भी मेयर पद की दौड़ में शामिल हैं।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories