Surrey Election Campaign: इस साल होने वाले नगरपालिका चुनाव में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सरे के मेयर पद के उम्मीदवार और पूर्व मेयर डग मैक्कलम ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कई बड़े वादे किए हैं।
मैक्कलम, जो 2022 के चुनाव में ब्रेंडा लॉक से हार गए थे, इस बार Safe Surrey Coalition के साथ दोबारा मेयर पद की दौड़ में हैं। उन्होंने अपने नए चुनावी अभियान के तहत कई योजनाओं और वादों की घोषणा की है।
मैक्कलम ने सरे में खाद्य पदार्थों की कीमत कम करने और लोगों के लिए खाना अधिक किफायती बनाने की योजना पेश की है। इसके अलावा, उन्होंने City Hall के Land Deals का Forensic Audit कराने का भी वादा किया है।
पूर्व मेयर ने छोटे कारोबारियों को राहत देने के लिए Building Permits की प्रक्रिया तेज करने और Permit Fees कम करने की बात भी कही है। उनका कहना है कि इन कदमों से स्थानीय कारोबारियों को फायदा होगा और सरे में कारोबार करना आसान बनेगा।
मैक्कलम ने एक और बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि अगर वह दोबारा मेयर चुने जाते हैं, तो सरे को Metro Vancouver Regional District (MVRD) से बाहर निकालने की दिशा में कदम उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस फैसले के लिए किसी लंबी स्टडी या टास्क फोर्स की जरूरत नहीं है और उनकी सरकार सीधे इस दिशा में काम करेगी। मैक्कलम ने Metro Vancouver को एक बड़ी और जटिल नौकरशाही व्यवस्था बताते हुए आरोप लगाया कि इसका आर्थिक बोझ सरे के परिवारों पर पड़ता है, जबकि शहर को इसके बदले पर्याप्त लाभ नहीं मिलता।
हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि MVRD से अलग होने के बावजूद सरे पानी की सप्लाई, सीवर और कचरा प्रबंधन जैसी जरूरी सेवाओं के लिए क्षेत्रीय व्यवस्था से जुड़ा रहेगा।
मैक्कलम ने कहा कि जरूरी सेवाओं के अलावा सरे का बाकी काम क्षेत्रीय व्यवस्था से अलग होगा। उन्होंने कहा कि सरे अब अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है और शहर का पैसा सरे के विकास पर ही खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे सरे के लोगों के प्रति जवाबदेह होगी।
पिछले कुछ वर्षों में Metro Vancouver की कार्यप्रणाली को लेकर नेताओं, मीडिया और आम लोगों की ओर से कई सवाल उठाए गए हैं। खासतौर पर North Shore Wastewater Treatment Plant की लागत में भारी बढ़ोतरी को लेकर इसकी आलोचना हुई। इस परियोजना की शुरुआती अनुमानित लागत करीब 700 मिलियन डॉलर थी, जो बढ़कर लगभग 3.9 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई।
सरे की राजनीति में भी पिछले कुछ समय से Metro Vancouver से अलग रुख अपनाने की मांग देखने को मिली है। 2025 में सरे की मौजूदा City Council ने क्षेत्र के अगले 30 वर्षों के विकास से जुड़े MVRD Masterplan से अपनी नगरपालिका की भागीदारी हटाने का फैसला किया था।
इसके अलावा, इसी साल अप्रैल में City of Surrey ने British Columbia Supreme Court में एक याचिका भी दायर की थी। इसमें Invest Vancouver को अमान्य घोषित करने की मांग की गई थी।
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.
