कनाडा

Canada News: ओकानागन में भड़की भीषण जंगल की आग, कई इलाकों में लोगों को घर छोड़ने के आदेश

📷 IMAGE CREDIT : CNN

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (B.C.) में जारी भीषण जंगल की आग से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी शुरू हो गया है। प्रांतीय सरकार ने बताया कि मैक्सिको से 100 दमकलकर्मी सोमवार को ब्रिटिश कोलंबिया पहुंच गए हैं, जबकि 200 और कर्मियों के सप्ताह के अंत तक आने की उम्मीद है। ये सभी स्थानीय टीमों के साथ मिलकर जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में शामिल होंगे।

मैक्सिको के दमकलकर्मियों का किया स्वागत

ब्रिटिश कोलंबिया के वन मंत्री Ravi Parmar ने कहा कि मैक्सिको से आए ये दमकलकर्मी अपने घरों से दूर रहकर ब्रिटिश कोलंबिया के लोगों की सुरक्षा में मदद करने पहुंचे हैं। उन्होंने प्रांत के लोगों से इनका गर्मजोशी से स्वागत करने की अपील की और कहा कि वे BC Wildfire Service टीमों के साथ मिलकर चुनौतीपूर्ण हालात में आग बुझाने का काम करेंगे।

ओकानागन इंडियन बैंड ने जताई चिंता

इस बीच Dan Wilson, जो Okanagan Indian Band के प्रमुख हैं, ने कहा कि अभी तक आग से हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि विस्थापित लोग अपने घरों में कब लौट पाएंगे।

उनके मुताबिक, जंगल की आग अभी भी सक्रिय है और कई इलाके इतने खतरनाक हैं कि वहां दमकलकर्मी भी सुरक्षित तरीके से नहीं पहुंच पा रहे हैं।

बिजली और पानी की व्यवस्था भी प्रभावित

डैन विल्सन ने बताया कि कई स्थानों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, बड़ी संख्या में पेड़ असुरक्षित स्थिति में हैं और सड़कों समेत अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जलापूर्ति व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। इन सभी क्षेत्रों को सुरक्षित घोषित किए बिना लोगों को वापस लौटने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उनका कहना है कि कई जानकारियां अभी सत्यापित नहीं हैं और प्रशासन हर सूचना की पुष्टि के बाद ही समुदाय के साथ साझा करेगा, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ही आगे के फैसले लिए जाएंगे।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories