कनाडा: ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में 2026 नगरपालिका चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में शहर के मेयर पद के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में हैं। सरे की आधिकारिक चुनाव सूची के अनुसार, मतदाता 17 अक्टूबर 2026 को मेयर के साथ-साथ आठ सिटी काउंसलर और छह स्कूल ट्रस्टी का चुनाव करेंगे।
नगरपालिका चुनाव के लिए आम मतदान शनिवार, 17 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। सिटी ऑफ सरे के मुताबिक, इस बार मतदाता शहरभर में उपलब्ध 52 मतदान केंद्रों में से किसी भी केंद्र पर अपना वोट डाल सकेंगे।मेयर पद के लिए सात उम्मीदवारसरे के मेयर पद के लिए आधिकारिक सूची में सात नाम शामिल हैं। इनमें मौजूदा मेयर ब्रेंडा लोके (Brenda Locke) भी दोबारा चुनाव मैदान में हैं।
वह Surrey Connect से उम्मीदवार हैं। शहर की वेबसाइट पर उपलब्ध उनके प्रोफाइल के अनुसार, लोके लंबे समय से सरे की निवासी रही हैं और स्थानीय सेवाओं, बुनियादी ढांचे और आवास से जुड़े मुद्दों पर अपना अभियान केंद्रित कर रही हैं।पूर्व मेयर डौग मैक्कलम (Doug McCallum) भी इस बार Safe Surrey Coalition के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। सिटी के उम्मीदवार प्रोफाइल के मुताबिक, मैक्कलम पहले सरे के मेयर के रूप में 13 वर्षों तक सेवा दे चुके हैं।
उनके चुनावी एजेंडे में ट्रांजिट, टैक्स, सार्वजनिक सुरक्षा और शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं।लिंडा एनिस (Linda Annis) Surrey First की उम्मीदवार हैं। वह 2018 में पहली बार सरे सिटी काउंसिल के लिए चुनी गई थीं और 2022 में दोबारा निर्वाचित हुईं। वर्तमान में वह सरे काउंसिलर के रूप में काम कर रही हैं। उनके सार्वजनिक प्रोफाइल में सार्वजनिक सुरक्षा, वित्त और सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ा अनुभव दर्ज है।
मेयर पद की दौड़ में होनवीर सिंह रंधावा (Honveer Singh Randhawa) भी शामिल हैं। सिटी ऑफ सरे की सूची में उन्हें Conservative उम्मीदवार के रूप में दर्ज किया गया है।
रंधावा पेशे से वकील हैं और इससे पहले 2024 में बीसी विधानसभा चुनाव में कंजर्वेटिव उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।माइक स्टार्चुक (Mike Starchuk) Imagine Surrey के उम्मीदवार हैं। सरे फायर सर्विस में 32 साल काम करने के बाद वह शहर के फायर प्रिवेंशन ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह पहले सरे सिटी काउंसिल में रहे हैं और बाद में Surrey-Cloverdale से MLA भी रहे।इसके अलावा ट्रॉय वैन व्लिएट (Troy Van Vliet) SURREY NOW के उम्मीदवार हैं।
उनके आधिकारिक प्रोफाइल के अनुसार, उनका स्थानीय कारोबार, निर्माण और सामुदायिक गतिविधियों से जुड़ा अनुभव रहा है।सातवें उम्मीदवार इगल अम्मोंस-II (Igal Ammons-II) हैं। उनका नाम भी City of Surrey की आधिकारिक मेयर उम्मीदवार सूची में दर्ज है।17 अक्टूबर को होगा मुख्य मतदानसरे नगरपालिका चुनाव में मेयर के अलावा आठ पार्षद और छह स्कूल ट्रस्टी चुने जाएंगे। यानी मतदाताओं के सामने स्थानीय सरकार और शिक्षा प्रशासन से जुड़े कुल 15 निर्वाचित पद होंगे। सिटी के अनुसार, मेयर और आठ पार्षद मिलकर सरे की सिटी काउंसिल बनाते हैं।
7, 10, 14 और 15 अक्टूबर को अग्रिम मतदानजो मतदाता 17 अक्टूबर को मतदान नहीं करना चाहते या पहले वोट डालना चाहते हैं, उनके लिए चार Advance Voting dates रखी गई हैं। मतदान 7, 10, 14 और 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक होगा। इसके लिए सरे में 10 निर्धारित अग्रिम मतदान केंद्र उपलब्ध होंगे।इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ सार्वजनिक सुरक्षा, परिवहन, आवास, टैक्स, शहर के विकास और सामुदायिक सुविधाओं जैसे विषय भी चुनावी चर्चा का हिस्सा हैं। अंतिम फैसला 17 अक्टूबर को मतदाताओं के वोट से होगा।
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

