Back to article
STUDIOX NEWS
Wednesday, April 29, 2026ePaperstudioxnews.ca
कनाडा

कनाडा के Windsor में हत्या कांड: पुलिस ने 16 साल के पीड़ित और 18 साल के आरोपी का खुलासा किया

By SNEHA SHARMA

कनाडा के Windsor में हुए चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने रविवार को मारे गए 16 वर्षीय लड़के की पहचान जारी कर दी है।
Windsor Police Service के मुताबिक, मृतक का नाम शेन कुशमैन (Shane Cushman) है, जिसकी इस हमले में जान चली गई। पुलिस ने इसे “बेमतलब की हिंसा” बताया है।

पुलिस ने इस मामले में 18 वर्षीय आरोपी हातेम हमीद (Hatem Hameed) की भी पहचान की है। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा उस पर जान से मारने की धमकी देने और अपराध के दौरान मास्क पहनने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

कनाडा के Windsor में यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे टेकुमसेह रोड ईस्ट और मैकडूगल स्ट्रीट के पास एक शॉपिंग प्लाजा में हुई।
पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने लड़के की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतक शेन कुशमैन के परिवार की मदद के लिए एक GoFundMe पेज भी बनाया गया है, जिसमें अब तक लगभग 23,000 डॉलर जुटाए जा चुके हैं। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपने 16 वर्षीय बेटे को बहुत कम उम्र में खो दिया, जो सभी का चहेता था।
पैलेट गन फायरिंग और हत्या के बीच कनेक्शन की जांच

Windsor Police Service ने बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी के घर के पास पैलेट गन से फायरिंग की घटना की भी जांच शुरू की गई है।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस फायरिंग का संबंध इसी हफ्ते हुई हत्या से है या नहीं।
पुलिस ने साफ कहा है कि हथियारों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी तरह की बदले की कार्रवाई या लोगों को डराने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस बीच, कनाडा के Windsor के मेयर Drew Dilkens ने इस हत्या को “बेकार” और “बिल्कुल अनावश्यक” बताया।
सोमवार को सिटी काउंसिल की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर काम करने की जरूरत है—चाहे वह माता-पिता हों, शिक्षक हों या समुदाय के लोग—ताकि युवाओं को यह समझाया जा सके कि अपने विवादों को सुलझाने का सही तरीका क्या है और हिंसा या हथियारों का सहारा नहीं लेना चाहिए।

Read online: https://hi.studioxnews.ca/canada-windsor-murder-case-police-reveal-16-year-old-victim-18-year-old-accused/© 2026 StudioX News