Back to article
STUDIOX NEWS
Saturday, May 16, 2026ePaperstudioxnews.ca
मनोरंजन

‘करुप्पु’ की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां देख पाएंगे आप सूर्या की फिल्म

By Shailly Arya

Karuppu OTT Release: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन फाइनेंशियल विवादों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई थी। अब फिल्म थिएटर्स में आते ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच ‘करुप्पु’ की ओटीटी रिलीज को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

रिलीज से पहले फंसी थी फिल्म

दरअसल, ‘करुप्पु’ को पहले 14 मई को रिलीज किया जाना था, लेकिन मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच वित्तीय मुद्दों के कारण इसके शो कैंसिल कर दिए गए थे। मामला सुलझने के बाद फिल्म ने 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत भी दमदार रही।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है ‘करुप्पु’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ‘करुप्पु’ थिएटर रिलीज के लगभग चार हफ्ते बाद ओटीटी पर स्ट्रीम की जा सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जून के मध्य तक यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।

पहले प्राइम वीडियो का था नाम

शुरुआती खबरों में कहा जा रहा था कि फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार नेटफ्लिक्स अब इसका फाइनल स्ट्रीमिंग पार्टनर बन चुका है।

दर्शकों को पसंद आ रही सूर्या-तृषा की जोड़ी

फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक्शन और इमोशनल ड्रामा से भरपूर ‘करुप्पु’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Read online: https://hi.studioxnews.ca/karuppu-ott-release-surya-trisha-krishnan-south-movie-know-everything-here/© 2026 StudioX News