Back to article
STUDIOX NEWS
Monday, May 18, 2026ePaperstudioxnews.ca
कनाडा

नीब करोली बाबा की बायोपिक जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज, देखें क्या है डेट

By Shailly Arya

Shree Baba Neeb Karori Maharaj: आध्यात्मिक गुरु नीब करोली बाबा की बायोपिक फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अब फिल्म 29 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कानूनी और सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में देरी के कारण इसकी रिलीज टाल दी गई थी।

फिल्म में मराठी अभिनेता सुबोध भावे नीब करोली बाबा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं टीवी अभिनेता हितेन तेजवानी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। मेकर्स ने बताया कि फिल्म से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज, जिनमें बाबा के परिवार की ओर से मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी शामिल था, पहले ही जमा कर दिए गए थे, लेकिन सर्टिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने में समय लग गया।

पिछले कुछ वर्षों में नीब करोली बाबा की लोकप्रियता दुनियाभर में तेजी से बढ़ी है। उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा को चमत्कारी संत माना जाता है और उनके जीवन से जुड़े कई किस्से आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

नीब करोली बाबा को दुनिया के कई बड़े उद्योगपतियों और टेक हस्तियों के प्रेरणास्रोत के रूप में भी जाना जाता है। एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स और मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग भी उनसे प्रेरित बताए जाते हैं। यही वजह है कि बाबा के जीवन और उनके चमत्कारों पर आधारित फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Read online: https://hi.studioxnews.ca/shree-baba-neeb-karori-maharaj-biopic-release-date-out-subodh-bhave-lead-actor-know-everything-here/© 2026 StudioX News