
कनाडा के उत्तरी ओंटारियो में जंगलों की भीषण आग ने हालात को गंभीर बना दिया है। प्रांत के कई इलाकों में करीब 200 Wildfire सक्रिय हैं, जिसके चलते 1,800 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। लगातार फैल रही आग के बीच कई समुदायों को खाली कराया जा रहा है और प्रभावित लोगों को दूसरे शहरों में पहुंचाया जा रहा है।
ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रांत में कुल 190 सक्रिय जंगलों की आग दर्ज की गई हैं। इनमें से 56 आग को नियंत्रण से बाहर माना जा रहा है। इसके अलावा 112 आग की निगरानी की जा रही है, जबकि छह को फिलहाल रोककर रखा गया है और 16 आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर Wildfire प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में फैल रही हैं।
आग के खतरे को देखते हुए अब तक 13 समुदायों को खाली कराया जा चुका है या वहां से लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है**। वहीं, एक अन्य समुदाय में संभावित निकासी की तैयारी चल रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के मुताबिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
Wildfire से प्रभावित लोगों को पहले हवाई मार्ग से Thunder Bay और Red Lakeजैसे हब शहरों में ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उन शहरों में भेजा जा रहा है, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।
इमरजेंसी मैनेजमेंट मंत्री जिल डनलप के मुताबिक, प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए Thunder Bay, Kapuskasing, Sudbury और Barrie जैसे शहरों में इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा टोरंटो ने भी जरूरतमंद विस्थापित लोगों को अपने यहां ठहराने की पेशकश की है।
वहीं, Neskantaga First Nation से प्रभावित लोगों को निकालने के लिए सोमवार को एक और इवैक्यूएशन फ्लाइट की योजना बनाई गई है। इन लोगों को टोरंटो ले जाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, Thunder Bay में होटल की सीमित उपलब्धता के कारण कुछ विस्थापितों को सीधे टोरंटो भेजने का फैसला लिया गया है।
फिलहाल, उत्तरी ओंटारियो में Wildfire की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। आग के बढ़ते खतरे के बीच प्रभावित समुदायों को सुरक्षित निकालना और विस्थापित लोगों के लिए रहने की व्यवस्था करना अधिकारियों की प्राथमिकता बनी हुई है।