भारत

AAP ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर से हटाया, अशोक मित्तल बने नए नेता.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह नियुक्त करने का सुझाव दिया है। अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और अब आप के नए डिप्टी लीडर होंगे। पार्टी ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। इससे पहले एनडी गुप्ता यह पद संभाल चुके थे। सूत्रों के मुताबिक राघव चड्ढा अब इस मामले पर राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल से मुलाकात करेंगे। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने राज्यसभा में आम जनता से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं, जो चर्चा में रहे।

पिछले महीने राघव चड्ढा ने राज्यसभा में डेली डेटा लिमिट और डेटा रोलओवर का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि अगर मोबाइल प्लान में रोजाना मिलने वाला डेटा पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाए, तो उसे बाद में इस्तेमाल करने की सुविधा होनी चाहिए। चड्ढा ने इसे सिर्फ डेटा का मामला नहीं, बल्कि उपभोक्ता के अधिकार का मामला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल की सेवा तुरंत बंद नहीं होनी चाहिए।

राघव चड्ढा ने कहा कि मोबाइल डेटा रात 12 बजे खत्म नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोग अपने प्लान के अनुसार डेटा खरीदते हैं, लेकिन जो डेटा रात 12 बजे तक नहीं इस्तेमाल होता, वह अगले दिन उपलब्ध नहीं होता। यानी उपभोक्ता ने पैसा दिया, लेकिन पूरा फायदा नहीं मिला। रोजाना डेटा की लिमिट तय होती है, लेकिन मासिक डेटा लिमिट नहीं होने से बचा हुआ डेटा खत्म हो जाता है। चड्ढा ने कहा कि आज इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है और इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने का अधिकार होना चाहिए।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories