भारत

भूत बंगला की रिलीज टली, अक्षय कुमार ने धुरंधर 2 की सफलता को देखते हुए नई रणनीति अपनाई

हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ अब रिलीज़ के बेहद करीब थी, लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी है। फिल्म की पहले से ही दर्शकों में काफी उत्सुकता है। इसके मजेदार टीजर और चार्ट-बस्टर गानों ने पहले ही धूम मचा दी है। ‘भूत बंगला’ एक फुल फैमिली एंटरटेनर साबित होने वाली है, जिसे लोग बड़े इंतजार के साथ देखना चाहते थे, लेकिन अब इसके रिलीज में थोड़ी देरी हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त कमाई और क्रेज को देखते हुए ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को आने वाली थी, लेकिन अब पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से शुरू होंगे। यानी फिल्म की रिलीज में 6 दिन की देरी हुई है। मेकर्स ने इसके लिए ‘धुरंधर 2’ जैसी पेड प्रिव्यू स्ट्रेटेजी अपनाई है।

एकता कपूर ने कहा कि उन्होंने अपने डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स और बड़े सिनेमाघरों के साथ लंबी बातचीत के बाद ‘भूत बंगला’ की रिलीज एक हफ्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उनका मानना है कि इससे दर्शकों को बेहतर सिनेमाई अनुभव मिलेगा और फिल्म थिएटर्स में लंबी और शानदार रेस करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है और इसी वजह से मेकर्स चाहते हैं कि ‘भूत बंगला’ को एक साफ और बिना रुकावट वाला हफ्ता मिले।\

एकता कपूर ने आगे कहा कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज एक हफ्ता आगे बढ़ाने से दोनों फिल्मों को पर्याप्त थिएटर स्पेस, मार्केटिंग और दर्शकों का ध्यान मिलेगा। उनका मानना है कि यह फैसला सभी के लिए फायदेमंद है – फिल्म मेकर्स, सिनेमाघरों और सबसे अहम, दर्शकों के लिए, जिन्हें बिना किसी रुकावट के हर फिल्म का पूरा मज़ा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमेशा थिएटर जाने वाले दर्शकों की सुविधा और उनके बेहतरीन मनोरंजन को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories