Calgary City Council: कैलगरी सिटी काउंसिल अब यह तय करने वाली है कि शहर की सिटीवाइड री-जोनिंग नीति को वापस लेने के फैसले से कितनी और प्रॉपर्टीज को बाहर रखा जाए। प्रस्ताव के तहत शहर की सैकड़ों अतिरिक्त संपत्तियों को मौजूदा नियमों से छूट मिलने की संभावना है।
इन संभावित छूटों का आधार उस मूल प्रस्ताव को बनाया गया है, जिसे छह सिटी काउंसिलर्स और कैलगरी के मेयर ने मिलकर पेश किया था। इसी प्रस्ताव के जरिए पूरे शहर में लागू री-जोनिंग नीति को खत्म करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
सिटी प्रशासन के मुताबिक, 247 और प्रॉपर्टीज को री-जोनिंग रद्द किए जाने के फैसले से छूट दी जा सकती है। इन संपत्तियों पर पहले से लागू उच्च घनत्व वाले ज़ोनिंग नियम बरकरार रहेंगे। इसका मतलब है कि इन जगहों पर एक ही प्रॉपर्टी पर रो-होम और डुप्लेक्स जैसे कई तरह के आवासीय विकल्प विकसित किए जा सकेंगे।
प्रशासन के अनुसार, इन संपत्तियों को छूट देने का कारण यह हो सकता है कि उनके लिए पहले ही डेवलपमेंट परमिट मंजूर हो चुका है। इसके अलावा, कुछ मामलों में री-जोनिंग खत्म होने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही डेवलपमेंट परमिट के लिए आवेदन किया जा चुका था या आवेदन की समीक्षा चल रही थी।
गौरतलब है कि कैलगरी सिटी काउंसिल ने अप्रैल में लंबी सार्वजनिक सुनवाई के बाद सिटीवाइड री-जोनिंग को खत्म करने के पक्ष में मतदान किया था। हालांकि, यह फैसला तुरंत प्रभावी नहीं होगा। री-जोनिंग repeal को आधिकारिक तौर पर 4 अगस्त से लागू किया जाना है।
अब काउंसिल के सामने यह तय करने की चुनौती है कि किन संपत्तियों को नई नीति से छूट दी जाए, ताकि पहले से शुरू हो चुकी आवासीय विकास परियोजनाओं पर इसका असर न पड़े।
शहर प्रशासन के मुताबिक, अगस्त 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच जमा किए गए या मंजूर किए गए डेवलपमेंट एप्लिकेशन से जुड़े प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स को री-जोनिंग खत्म करने के फैसले से पहले ही बाहर रखा गया था।
अब 247 अन्य प्रॉपर्टीज को लेकर छूट देने पर चर्चा हो रही है। प्रशासन के अनुसार, इन सभी संपत्तियों ने 1 जनवरी से 8 अप्रैल 2026 के बीच छूट के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा किया था।
सिटी काउंसिल अब यह तय करेगी कि इन 247 संपत्तियों को भी री-जोनिंग repeal से छूट दी जाए या नहीं। अगर इन्हें मंजूरी मिलती है, तो इन प्रॉपर्टीज पर पहले से लागू उच्च घनत्व वाले ज़ोनिंग नियम बरकरार रह सकते हैं और यहां अधिक आवासीय विकल्प विकसित करने की अनुमति मिल सकती है।
सिटीवाइड री-जोनिंग के मुद्दे पर उन्हें दोबारा सिटी हॉल आना पड़ेगा। उनका कहना है कि इस साल की शुरुआत में री-जोनिंग नीति खत्म होने के बाद उन्हें लगा था कि यह विवाद अब खत्म हो चुका है।
ग्रांट ने कहा कि री-जोनिंग रद्द होने के बाद उन्हें और अन्य निवासियों को काफी राहत महसूस हुई थी और उन्हें लगा था कि यह मुद्दा अब पीछे छूट गया है। लेकिन अब एक बार फिर उन्हें इस मामले को खत्म कराने के लिए आवाज उठानी पड़ रही है।
ग्रांट उन कई स्थानीय निवासियों में शामिल हैं, जो Lake Bonavista में एक प्रस्तावित प्रॉपर्टी को छूट दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस संपत्ति को छूट देने का मुख्य उद्देश्य उसके मौजूदा उच्च घनत्व वाले ज़ोनिंग स्टेटस को बरकरार रखना है।
सार्वजनिक सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर स्थानीय लोगों की चिंताएं सामने आईं। अब अंतिम फैसला सिटी काउंसिल को करना है कि प्रस्तावित संपत्तियों को री-जोनिंग repeal से छूट दी जाए या उन्हें पुराने लो-डेंसिटी ज़ोनिंग नियमों के तहत वापस लाया जाए।
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

