भारत

Canada की CBC डॉक्यूमेंट्री से क्रिकेट में फिक्सिंग का भूचाल, ICC जांच में जुटा

T20 World Cup 2026 Match Fixing:
टी20 वर्ल्ड कप 2026, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी, खत्म होने के काफी समय बाद अब एक बड़ा विवाद सामने आया है। इस टूर्नामेंट के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीता था।

हालांकि, टूर्नामेंट खत्म हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब इससे जुड़ी एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने टूर्नामेंट के एक मैच को लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें फिक्सिंग की आशंका जताई जा रही है।

कनाडा-न्यूजीलैंड मैच पर उठे सवाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले, जो कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, अब जांच के घेरे में आ गया है। इस मैच में फिक्सिंग की आशंका जताई जा रही है। खास तौर पर कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा द्वारा डाले गए एक ओवर को संदिग्ध माना जा रहा है। इसके साथ ही क्रिकेट कनाडा में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की भी जांच हो रही है। यह पूरा मामला कनाडा के सरकारी चैनल CBC द्वारा जारी एक डॉक्यूमेंट्री के बाद सामने आया है, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियमों के उल्लंघन के दावे किए गए हैं।

ICC की एंटी-करप्शन यूनिट एक्शन में
रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की नजर खास तौर पर न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर पर है, जिसे दिलप्रीत बाजवा ने डाला था। उस ओवर में उन्होंने नो-बॉल और लेग साइड वाइड सहित कुल 15 रन लुटाए थे। इससे पहले कनाडा के गेंदबाज जसकरण सिंह और डिलोन हेलिगर भी महंगे ओवर डाल चुके थे, जबकि स्पिनर साद बिन जफर ने एक ओवर मेडन डालकर विकेट भी लिया था।

डॉक्यूमेंट्री के बाद तेज हुई जांच
कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) के इन्वेस्टिगेटिव शो ‘The Fifth Estate’ द्वारा ‘Corruption, Crime and Cricket’ नाम की 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री प्रसारित होने के बाद इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी खुलासे के बाद जांच प्रक्रिया शुरू की गई।

इस डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट बोर्ड के अंदर कथित गड़बड़ियों, खिलाड़ी चयन में दबाव और मैच से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप सामने आए हैं।

इसके अलावा, एक पुरानी फोन रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में है, जिसमें उस समय के कोच खुर्रम चोहान ने आरोप लगाया था कि बोर्ड के कुछ वरिष्ठ सदस्य खास खिलाड़ियों को टीम में शामिल कराने के लिए उन पर दबाव बना रहे थे।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories