हंटावायरस प्रभावित जहाज MV Hondius पर सवार चारों कनाडाई नागरिक रविवार को सुरक्षित रूप से Victoria International Airport पहुंच गए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री और स्वास्थ्य जांच की पूरी प्रक्रिया बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरी की गई।
डॉ. बोनी हेनरी के अनुसार, एयरपोर्ट पहुंचने के बाद चारों लोगों की Island Health की पब्लिक हेल्थ टीम ने विस्तृत मेडिकल स्क्रीनिंग और जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरी सुरक्षा सावधानियों का पालन किया और उचित PPE किट पहनकर प्रक्रिया को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि फिलहाल चारों कनाडाई नागरिकों में हंटावायरस संक्रमण का कोई लक्षण नहीं देखा गया है और उनकी तबीयत सामान्य बनी हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि वे अभी संक्रमण के “अत्यंत संवेदनशील इनक्यूबेशन पीरियड” में हैं।
इसी वजह से उन्हें एयरपोर्ट से सीधे पहले से तय सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया, जहां सार्वजनिक स्वास्थ्य टीम की निगरानी में कम से कम 21 दिनों के अनिवार्य आइसोलेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस दौरान उनकी नियमित स्वास्थ्य निगरानी जारी रहेगी।
चारों कनाडाई नागरिकों से व्यक्तिगत बातचीत के बाद उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की पुष्टि की गई है।
उन्होंने कहा कि इनमें से दो लोग 70 वर्ष की उम्र के दंपती हैं, जो Yukon Territory में रहते हैं। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी लगभग 70 वर्ष का है और वह Island Health क्षेत्र का निवासी है। चौथा व्यक्ति 50 वर्ष की उम्र का है, जो मूल रूप से British Columbia का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल विदेश में रह रहा था।
स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, सभी लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है और एहतियात के तौर पर उन्हें अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है।
डॉ. Bonnie Henry ने बताया कि चारों कनाडाई यात्रियों की सार्वजनिक स्वास्थ्य टीमें रोजाना निगरानी करेंगी। इसमें नियमित रूप से लक्षणों की जांच, स्वास्थ्य स्थिति का आकलन और तबीयत में किसी भी बदलाव की स्थिति में जरूरी निर्देश शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह इन यात्रियों के लिए बेहद कठिन रहे हैं। रविवार रात जब वे कनाडा पहुंचे, तब वे काफी थके हुए और मानसिक रूप से बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे, लेकिन अपने देश लौटने पर राहत और खुशी भी महसूस कर रहे थे।
डॉ. हेनरी ने यह भी स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट पहुंचने से लेकर सुरक्षित स्थानों तक ट्रांसफर किए जाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान चारों कनाडाई नागरिकों का आम जनता से किसी तरह का संपर्क नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि क्रूज शिप पर हुई घटनाओं और यात्रियों से बातचीत के आधार पर फिलहाल ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है कि इन कनाडाई यात्रियों का जहाज पर किसी संक्रमित व्यक्ति से सीधा संपर्क हुआ था। हालांकि, उन्होंने माना कि क्रूज शिप जैसे बंद वातावरण में संक्रमण की स्थिति को पूरी तरह निश्चित रूप से समझ पाना काफी मुश्किल होता है।
हंटावायरस प्रभावित जहाज से लौटे चारों कनाडाई यात्रियों की लगातार निगरानी की जाएगी और 21 दिनों की अनिवार्य आइसोलेशन अवधि के दौरान उनकी पूरी देखभाल सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया था कि यह 21 दिन की आइसोलेशन अवधि उस आखिरी संभावित संपर्क की तारीख से गिनी जा रही थी, जब यात्रियों का वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आने की आशंका थी। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह तारीख 6 मई मानी जा रही थी।
हालांकि सोमवार को डॉ. हेनरी ने नई जानकारी देते हुए कहा कि फ्रांस के एक यात्री में काफी तेजी से लक्षण विकसित होने के बाद अब एहतियात के तौर पर नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत चारों कनाडाई नागरिकों की 21 दिन की आइसोलेशन अवधि अब उनके कनाडा पहुंचने की तारीख से शुरू मानी जाएगी, न कि संभावित संपर्क की पुरानी तारीख से।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह फैसला अतिरिक्त सावधानी बरतने और किसी भी संभावित संक्रमण जोखिम को पूरी तरह नियंत्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

