भारत

‘कॉकटेल 2’ के गाने ने मचाया धमाल, रश्मिका-कृति का जलवा, शाहिद कपूर का भी कमाल।

डायरेक्टर Homi Adajania की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने बुधवार को इसका नया गाना ‘जब तलक’ रिलीज कर दिया है।

इस गाने में Shahid Kapoor, Kriti Sanon और Rashmika Mandanna अपने डांस से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। गाने को Arijit Singh ने गाया है, जबकि इसका म्यूजिक Pritam Chakraborty ने दिया है। इसके बोल Amitabh Bhattacharya ने लिखे हैं।

1 घंटे में 1 लाख से ज्यादा व्यूज

‘कॉकटेल 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ इसका नया गाना आते ही छा गया और महज एक घंटे के अंदर ही 1 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए।

फिल्म में Shahid Kapoor, Rashmika Mandanna और Kriti Sanon की तिकड़ी शानदार डांस और केमिस्ट्री के साथ नजर आ रही है।

यह गाना YouTube पर रिलीज हुआ है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के सेट से पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories