कनाडा

Advice for New students in Canada: कनाडा में नए छात्रों के लिए भारतीय की खास सलाह, कम्युनिटी से बाहर निकलना क्यों जरूरी

Advice for New students in Canada: कनाडा में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले भारतीय छात्र अक्सर शुरुआत में अपने ही देश के लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। नए देश, नई भाषा और अलग माहौल के बीच अपने जैसे लोगों का साथ उन्हें सहज महसूस कराता है। समान संस्कृति, खान-पान और भाषा की वजह से भारतीय छात्रों के लिए अपने देश के दूसरे छात्रों से दोस्ती करना आसान हो जाता है। विदेश में शुरुआती दिनों के दौरान यह साथ उन्हें अकेलेपन से बाहर निकलने और नए माहौल में खुद को ढालने में मदद भी करता है।

हालांकि, किसी दूसरे देश में पढ़ाई या करियर बनाने का असली अनुभव तभी बेहतर होता है, जब छात्र वहां के स्थानीय लोगों से भी जुड़ें। स्थानीय लोगों के साथ दोस्ती करने से उन्हें उस देश की संस्कृति, रहन-सहन, परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से समझने का मौका मिलता है। ऐसी जानकारी अक्सर कोई दूसरा प्रवासी या विदेशी छात्र उतनी अच्छी तरह नहीं दे पाता, जितना वहां का रहने वाला व्यक्ति बता सकता है।

इसी बात पर कनाडा में काम करने वाले भारतीय पुष्पेंद्र सिंह भी जोर देते हैं। उनका मानना है कि विदेश जाने वाले भारतीय छात्रों को सिर्फ अपनी कम्युनिटी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि कनाडाई लोगों के साथ भी रिश्ते बनाने चाहिए। उनके अनुसार, स्थानीय लोगों से जुड़ना न सिर्फ व्यक्तिगत विकास के लिए जरूरी है, बल्कि इससे छात्रों को नए अवसरों, बेहतर समझ और कनाडा के माहौल में आसानी से घुलने-मिलने में भी मदद मिलती है।

विदेशी छात्रों के अपने-अपने समूह में रहने के बीच कनाडा के स्थानीय लोगों से दोस्ती करना कितना आसान या चुनौतीपूर्ण रहा, तो उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक, कनाडा में नए लोगों के लिए दोस्त बनाना उतना मुश्किल नहीं है, क्योंकि वहां ज्यादातर प्रवासी और छात्र एक जैसी परिस्थितियों से गुजर रहे होते हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनका ज्यादा समय भारतीयों और दूसरे देशों से आए छात्रों के साथ ही बीता, क्योंकि सभी को एक नए देश में खुद को स्थापित करने, पढ़ाई पूरी करने और पार्ट-टाइम नौकरी तलाशने जैसी समान चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उन लोगों के साथ जुड़ना आसान हो जाता है, जो आपकी परेशानियों और अनुभवों को समझते हैं। यही वजह थी कि शुरुआती दौर में उन्होंने अपने जैसे छात्रों के साथ ज्यादा समय बिताया। हालांकि, धीरे-धीरे उन्होंने स्थानीय लोगों से भी संपर्क बढ़ाया और कनाडाई समाज को करीब से समझने की कोशिश की।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories