भारत

पाकिस्तान में शांति वार्ता नाकाम, अमेरिका ने होर्मुज पर नाकाबंदी का दिया संकेत

पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकाबंदी की घोषणा की है। इस कदम पर ईरान की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने ट्रंप की चेतावनी को हल्के में लेते हुए उस पर तंज कसा। उन्होंने अमेरिका में बढ़ती पेट्रोल कीमतों का हवाला देते हुए व्हाइट हाउस के पास के फ्यूल प्राइस की तस्वीर साझा की और कहा कि आने वाले समय में अमेरिकी नागरिक इन बढ़ती कीमतों को जरूर याद करेंगे।

गालिबाफ ने व्हाइट हाउस के पास पेट्रोल की मौजूदा कीमतों की एक तस्वीर शेयर करते हुए अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया कि आने वाले समय में उन्हें इन कीमतों की कमी महसूस हो सकती है। यह बयान उस वक्त सामने आया जब अमेरिकी सेना ने सोमवार शाम (ईरानी समय) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले समुद्री यातायात को रोकने की घोषणा की।

ट्रंप की ईरान को चेतावनी क्या है?

पाकिस्तान में शांति वार्ता विफल रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर नजर रखते हुए वहां से आने-जाने वाले समुद्री मार्गों को तुरंत नियंत्रित कर सकती है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, यह कार्रवाई सोमवार सुबह (अमेरिकी समय) से लागू की जाएगी। इसके तहत ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय इलाकों की निगरानी और नाकाबंदी की जाएगी। CENTCOM ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम किसी एक देश के खिलाफ नहीं, बल्कि उन सभी जहाजों पर समान रूप से लागू होगा जो ईरानी बंदरगाहों में प्रवेश करेंगे या वहां से निकलेंगे।

हालांकि, यह भी कहा गया है कि जो जहाज गैर-ईरानी बंदरगाहों के बीच यात्रा कर रहे हैं, उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जाती रहेगी।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories