भारत

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, 703 अंक टूटा सेंसेक्स और 208 अंक फिसला निफ्टी

Stock Market Highlights 13 April 2026: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत विफल होने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स 702.68 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 76,847.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 207.95 अंक यानी 0.86 प्रतिशत टूटकर 23,842.65 पर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत लगभग 2 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ हुई थी, हालांकि दिन के दौरान कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजार कमजोरी के साथ ही बंद हुआ।

सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से केवल 3 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं निफ्टी 50 में भी कुल 50 कंपनियों में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली, 39 कंपनियों में गिरावट रही और एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहा, जिसके शेयर 2.04 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली और यह 4.60 प्रतिशत टूटकर बंद हुए।

अन्य प्रमुख स्टॉक्स की बात करें तो एनटीपीसी के शेयर 1.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.17 प्रतिशत की मामूली तेजी दर्ज की गई।

दूसरी ओर, कई बड़े शेयरों में गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो पर दबाव बढ़ा दिया।
बजाज फाइनेंस के शेयर 2.80% टूटे, जबकि इंडिगो में 2.78% की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.64% नीचे बंद हुआ और टीसीएस के शेयर 2.05% फिसले। एचडीएफसी बैंक में 2.02% की गिरावट रही, जबकि आईटीसी 1.82% टूटकर बंद हुआ।

इसके अलावा एटरनल 1.69%, एचसीएल टेक 1.45%, टाइटन 1.42% और हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.30% नीचे रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.28% की गिरावट देखने को मिली। इन्फोसिस 1.16%, ट्रेंट 1.09% और बजाज फिनसर्व 0.97% टूटकर बंद हुए।

अडाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट दोनों में 0.78% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पावर ग्रिड 0.76% नीचे रहा। कोटक महिंद्रा बैंक 0.69% और एशियन पेंट्स 0.62% फिसला।

टेक महिंद्रा में 0.39%, एसबीआई में 0.33%, बीईएल और सन फार्मा में 0.16% की मामूली गिरावट रही। एलएंडटी 0.15%, भारती एयरटेल 0.12% और टाटा स्टील 0.02% की हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कुल मिलाकर, बाजार में कई दिग्गज शेयरों की कमजोरी ने निवेशकों की कमाई पर असर डाला।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories