मनोरंजन

सनसनी: T20 वर्ल्ड कप में फिक्सिंग के आरोप, कप्तान तक पहुंचा विवाद, ऑडियो लीक से हंगामा

ICC की एंटी-करप्शन यूनिट ने कनाडा क्रिकेट टीम को लेकर दो अलग-अलग मामलों में जांच शुरू कर दी है। CBC की डॉक्यूमेंट्री ‘Corruption Cricket and Cricket’ में किए गए कुछ दावों के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह जांच खास तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच से जुड़ी हुई है, जिसे भारत और श्रीलंका में आयोजित बताया गया है। न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में मैच फिक्सिंग के आरोप सामने आए हैं।

इस मैच में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा द्वारा डाला गया 5वां ओवर जांच के दायरे में है। बाजवा को टूर्नामेंट शुरू होने से करीब तीन हफ्ते पहले ही टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।

आरोप है कि इस ओवर में उन्होंने कुछ नो-बॉल और वाइड गेंदें फेंकीं, जिसके चलते कुल 15 रन अतिरिक्त चले गए। यह ओवर मैच के नतीजे पर भी असर डालने वाला माना जा रहा है। अब ICC यह जांच कर रही है कि यह प्रदर्शन सामान्य था या फिर जानबूझकर किया गया था, और क्या इसके पीछे किसी तरह की सट्टेबाजी या फिक्सिंग का संबंध है।

लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग के सामने आने के बाद कनाडा क्रिकेट में हड़कंप मच गया है। टीम पहले से ही खिलाड़ियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुश्किल दौर से गुजर रही है, और अब चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के संकेत भी सामने आए हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में पूर्व कोच खुर्रम चौहान यह दावा करते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ खास खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में शामिल करने के लिए उन पर दबाव डाला गया था। उनका आरोप है कि यह दबाव किसी बाहरी नहीं, बल्कि बोर्ड के ही कुछ वरिष्ठ सदस्यों की ओर से बनाया जा रहा था।

Avatar of SNEHA SHARMA
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories