कनाडा

US-कनाडा ट्रेड टॉक में ‘शराब’ बनी बड़ा मोहरा, जानिए ट्रंप के टैरिफ दबाव के बीच इसकी क्या है असली कीमत

📷 IMAGE CREDIT: CNN

वाशिंगटन/ओटावा — अमेरिका और कनाडा के बीच गहराते व्यापारिक तनाव के बीच अब ‘अमेरिकी अल्कोहल’ दोनों देशों की भावी ट्रेड नेगोशिएशन में सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरा है। पिछले एक साल से भी अधिक समय से कनाडाई स्टोर्स की अलमारियों से अमेरिकी शराब नदारद है। ऐसे में 19 अगस्त से लागू होने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 प्रतिशत के नए टैरिफ से ठीक पहले, कनाडा में अमेरिकी शराब पर लगा यह अनघोषित प्रतिबंध वॉशिंगटन के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रतिबंध से केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं हो रहा, बल्कि अमेरिका में इसका भारी राजनीतिक असर भी देखने को मिल रहा है। ‘कनाडाई चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के मुख्य अर्थशास्त्री एंड्रयू डीकैपुआ के अनुसार, “अमेरिकी सीनेटरों और सांसदों पर उनके स्थानीय व्यवसायों की तरफ से भारी दबाव है, क्योंकि कनाडाई नागरिक अमेरिकी शराब के सबसे बड़े खरीदार रहे हैं। बिक्री में आई इस बड़ी गिरावट के कारण अमेरिका पर राजनीतिक दबाव है, जो कनाडा के लिए एक मजबूत कूटनीतिक पकड़ (Leverage) साबित हो रहा है।”

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रांतीय बॉयकॉट के जवाब में 50 प्रतिशत के नए टैरिफ लगाने वाले तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए थे। इन टैरिफों को टालने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी लगातार प्रयासरत हैं।

हालांकि, देश के भीतर उन्हें कड़े राजनीतिक विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलीवरे ने पीएम कार्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अमेरिकी दबाव के आगे झुक रहे हैं। पोइलीवरे ने प्रधानमंत्री को आगाह किया है कि वे अमेरिकी शराब पर से प्रतिबंध हटाने जैसी कोई नई रियायत न दें।

ताज़ा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, बहुसंख्यक कनाडाई नागरिक अमेरिकी शराब के इस बहिष्कार का समर्थन कर रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2025 की शुरुआत में ‘बाय कनाडाई’ (Buy Canadian) अभियान के तहत अधिकांश प्रांतों ने अमेरिकी उत्पादों को अलमारियों से हटा दिया था, हालांकि अल्बर्टा और सस्केचेवान ने हाल के दिनों में अपने फैसलों को वापस लिया है। अब सबकी निगाहें 19 अगस्त की समय सीमा और वॉशिंगटन में होने वाली उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता पर टिकी हुई हैं।

snrhd
+ posts

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories