रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसकी भारी कमाई जारी है। इसी बीच अब दर्शकों के बीच इसके अगले भाग को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, जिन्हें उस वक्त और हवा मिली जब एक स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है जिसमें फिल्म की रिलीज डेट बताने का दावा किया गया। इन अफवाहों के बीच अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सामने आकर ‘धुरंधर 3’ को लेकर चल रही अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी है।
तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा
आपको बता दें कि इन सभी खबरों पर धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने साफ कर दिया है कि फिलहाल ‘धुरंधर 3’ को लेकर कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई पक्की जानकारी होगी, तो वह खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शेयर करेंगे।
बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा अली मज़ारी कराची के अंडरवर्ल्ड में अपना दबदबा बनाते हुए दिखाया गया है। साथ ही उसके अतीत, जसकीरत सिंह रंगी, की कहानी भी दिखाई गई है।
फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है, जिसकी वजह से फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
अब अगर हम कमाई की बात करें तो फिल्म ने भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 850 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।
‘धुरंधर 2’ ने मचाया धमाल
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुई और आते ही दर्शकों को पसंद आ गई। यह फिल्म पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो कराची के ल्यारी इलाके पर आधारित है, जहां गैंगवार और कब्जे की लड़ाइयों का इतिहास रहा है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो कई बड़ी आतंकी घटनाओं के बैकग्राउंड में चलती है, जैसे कंधार विमान अपहरण, 2001 का संसद हमला और 26/11 मुंबई हमले। इन सबके बीच खुफिया ऑपरेशन्स को दिखाया गया है।
इस पार्ट में रणवीर सिंह का किरदार हमज़ा अली मज़ारी और भी ज्यादा ताकतवर दिखाया गया है, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में अपनी पकड़ मजबूत करता है। साथ ही उसके अतीत, जसकीरत सिंह रंगी, की कहानी भी सामने आती है, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाती है।

Leave a Comment