AdvertisementStudioX News
बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी: 6 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई, 600 करोड़ बस कुछ कदम दूर

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca
Advertisement
StudioX News
StudioX News

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 6 दिनों में ही इसकी कमाई 600 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 578 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, छठे दिन फिल्म की कमाई 56.55 करोड़ रुपये रही।

‘धुरंधर 2’ का डे-वाइज कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं और 19 मार्च को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से एक दिन पहले यानी 18 मार्च की शाम को इसके पेड प्रीव्यू शुरू हुए, जहां फिल्म ने पहले ही दिन 43 करोड़ रुपये कमा लिए।

इसके बाद 19 मार्च को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102 करोड़ रुपये से ज्यादा की शानदार कमाई की। दूसरे दिन कलेक्शन 80 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन फिल्म ने उछाल लेते हुए 113 करोड़ रुपये कमा लिए।

चौथे दिन फिल्म ने 114 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये और छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस तरह सेकनिल्क के मुताबिक फिल्म की कुल कमाई 578.49 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है।

डायरेक्टर को मिली जबरदस्त तारीफ

‘धुरंधर 2’ से पहले पहली फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। उस वक्त लोगों को इससे ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने सबको चौंका दिया और दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म ने 1350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

इसी फिल्म के साथ डायरेक्टर आदित्य धर ने ‘धुरंधर 2’ का ऐलान भी कर दिया था। अब दूसरी फिल्म के रिलीज होने के बाद आदित्य धर को खूब तारीफ मिल रही है। वहीं रणवीर सिंह की एक्टिंग भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

आपको बता दें कि फिलहाल ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है और जल्द ही यह ओटीटी पर भी रिलीज हो सकती है।

03cfc652b72977437f4a155fae658300
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

AdvertisementStudioX News

Related Stories