तुर्किये के तट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। खबरों के मुताबिक, अफगान प्रवासियों से भरी एक नाव एजियन सागर में पलट गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, नाव तेज गति से चल रही थी और तटरक्षक बल से बचने की कोशिश में पलट गई। इस हादसे में मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल, इस घटना को लेकर और जानकारी सामने आ रही है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
तुर्किये के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नाव कई प्रवासियों को लेकर जा रही थी और उसे बार-बार रुकने की चेतावनी दी गई थी। हालांकि, नाव ने चेतावनियों को अनसुना कर दिया और तेज गति से भागने की कोशिश करने लगी। ये पूरा हादसा तुर्किये के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बोडरम के तटीय शहर के पास हुआ है। तुर्किये के तटरक्षक कमान ने बताया है कि नाव पलटने के इस हादसे में कम से कम 20 अन्य प्रवासियों की जान बचा ली गई है।
एक अन्य प्रवासी की तलाश जारी
तुर्किये के तटरक्षक बल के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, जहां हादसा हुआ उसके पास में स्थित इजमिर शहर से हेलीकॉप्टर को रेस्क्यू के लिए भेजा गया। बचाव कर्मियों ने पानी से 21 लोगों को जिंदा बचाया और 18 लोगों के शव को बरामद किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद अस्पताल में एक प्रवासी की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में एक अन्य प्रवासी की तलाश की जा रही है। उसके अब तक कुछ पता नहीं लगा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसे के तुरंत बाद तुर्किये के तटरक्षक बल ने बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घटना स्थल के पास स्थित इजमिर शहर से हेलीकॉप्टर को भी बचाव कार्य के लिए भेजा गया, ताकि तेजी से लोगों तक पहुंचा जा सके। समुद्र में गिरे प्रवासियों को बचाने के लिए टीमों ने काफी मशक्कत की और पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया।
बचाव दल ने अपनी कोशिशों से 21 लोगों को जिंदा निकालने में सफलता हासिल की। वहीं, समुद्र से 18 लोगों के शव बरामद किए गए। हालांकि, घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ गई।
अधिकारियों के अनुसार, हादसे में एक अन्य प्रवासी अभी भी लापता है। उसे खोजने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है और टीमों को उम्मीद है कि जल्द ही उसका पता लगाया जा सकेगा।

Leave a Comment