पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में 2 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स और रावलपिंडी की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में कराची किंग्स ने 198 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए रावलपिंडी को 5 विकेट से हराया।
मैच के बाद कराची किंग्स के खेमे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें टीम के दो बड़े खिलाड़ी, David Warner और Moeen Ali, आपस में भिड़ते नजर आए। वीडियो देखने के बाद फैंस में सवाल उठने लगे कि आखिर यह झगड़ा क्यों हुआ। इस पर अब वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
डेविड वॉर्नर और मोईन अली का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कराची किंग्स के कैप्टन David Warner अपने साथी खिलाड़ी Moeen Ali की तरफ गुस्से में बढ़ते हुए दिख रहे हैं। उनके हावभाव से साफ लग रहा है कि वे मोईन अली से नाराज हैं और उनसे गुस्से में बातचीत कर रहे हैं।
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कराची किंग्स के डायरेक्ट Haider Azhar वॉर्नर को शांत करने और उन्हें दूर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
डेविड वॉर्नर ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
इस मामले पर अब David Warner ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने हैदर अजहर से कहा था कि पहले जाओ और हाथ मिलाओ।
कराची किंग्स के डायरेक्टर Haider Azhar ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि टीम में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लिखा कि सच नहीं है, दोनों खिलाड़ी बस मजाक कर रहे थे।
कराची किंग्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
कराची किंग्स और रावलपिंडी के बीच खेले गए मैच में कराची ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने 198 रनों का लक्ष्य सिर्फ चार गेंद बाकी रहते पूरा कर लिया।
इस मैच में David Warner ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया, जिससे टीम की जीत पक्की हुई। इसके बाद Azam Khan ने 34 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और छह चौके शामिल थे। उनकी जबरदस्त पारी की वजह से कराची ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Comment