भारत

Air India CEO ने अचानक त्यागा पद, एयरलाइन प्रबंधन और कर्मचारियों में उठी चिंता

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

Air India के CEO कैंपबेल विल्सन (Campbell Wilson) ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनकी जगह नए CEO के आने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे और एयरलाइन के कामकाज में हिस्सा लेते रहेंगे। एयर इंडिया के बोर्ड ने पिछले हफ्ते हुई बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। विल्सन सितंबर 2026 तक पद पर बने रहने की संभावना है।

Air India के CEO कैंपबेल विल्सन का 2022 से शुरू हुआ सफर अब खत्म हो गया है। कंपनी फिलहाल नए CEO की तलाश कर रही है और बोर्ड कई ग्लोबल एयरलाइंस के प्रमुखों से बातचीत कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नया CEO नियुक्त हो जाएगा।

विल्सन सितंबर 2022 में एयर इंडिया में पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट पर शामिल हुए थे, जब एयरलाइन का प्राइवेटाइजेशन हुआ था। उनका कार्यकाल मूल रूप से जुलाई 2027 तक था।

एयर इंडिया में शामिल होने से पहले, विल्सन ने सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) में करीब 26 साल सेवा दी थी। न्यूजीलैंड के रहने वाले विल्सन ने एयर इंडिया में रहते हुए कंपनी के लिए 5 साल का रोडमैप ‘Vihaan.AI’ तैयार किया, जिसका उद्देश्य एयरलाइन की सर्विस सुधारना और नेटवर्क बढ़ाना था।

Air India CEO कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की वजह कंपनी की मुश्किल परिस्थितियों से जोड़ी जा रही है। हाल के सालों में एयर इंडिया का घाटा बढ़ता रहा है और कर्ज का दबाव भी काफी है। इसके अलावा, जून 2025 में अहमदाबाद में हुए गंभीर विमान हादसे के बाद एयरलाइन पर सख्त नियम और निगरानी लागू हो गई है। ये सारी चुनौतियां इस्तीफे के पीछे संभावित कारण मानी जा रही हैं।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories