मनोरंजन

Samay Raina के ‘India’s Got Latent 2’ में दिखीं Alia Bhatt? वायरल तस्वीर पर मचा बवाल

📷 India’s Got Latent 2

कॉमेडियन Samay Raina का चर्चित शो ‘India’s Got Latent’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह शो का नया सीजन नहीं, बल्कि Alia Bhatt और Sharvari Wagh की कथित एंट्री है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस शो के सेट पर नजर आ रही हैं।

‘India’s Got Latent 2’ का फैंस को इंतजार

हाल ही में समय रैना ने ‘India’s Got Latent 2’ की घोषणा की थी। पहले सीजन से जुड़े विवादों के बावजूद फैंस नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच वायरल हुई तस्वीरों ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ शो के पहले गेस्ट बन सकती हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि तस्वीर असली है या फिर AI की मदद से बनाई गई है।

वायरल फोटो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने शो को फिल्मों के प्रमोशन का नया प्लेटफॉर्म बता दिया, जबकि कई यूजर्स ने आलिया भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, “लेटेंट अब सिर्फ मूवी प्रमोशन शो बनकर रह जाएगा।”

वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “आलिया हर जगह नजर आ रही हैं, ओवरएक्सपोजर भी अच्छी चीज नहीं होती।”

AI फोटो होने की भी चर्चा

वायरल तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि फोटो AI से बनाई गई हो सकती है, जबकि कई यूजर्स इसे असली बता रहे हैं।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “साइड में नींबू-मिर्ची लगी है, मतलब फोटो असली ही होगी।”

पहले सीजन पर हुआ था भारी विवाद

बता दें कि ‘India’s Got Latent’ का पहला सीजन भी विवादों में रहा था। खासतौर पर Ranveer Allahbadia उर्फ BeerBiceps के एक सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया था। मामला बढ़ने के बाद समय रैना को शो के कुछ एपिसोड तक हटाने पड़े थे।

फिल्म ‘Alpha’ के प्रमोशन से जुड़ा मामला?

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही YRF Spy Universe की फिल्म Alpha में नजर आने वाली हैं। इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी। फिल्म में Bobby Deol अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

‘Alpha’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेस फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में पहुंच सकती हैं, हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Shailly Arya

Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories