कनाडा

वैश्विक तनाव के बीच कनाडा करने जा रहा है अरबों डॉलर का खर्च, जानिए क्या है बड़ी वजह?

📷 Canada biggest military recruitment

Canada Military Recruitment: कुछ समय पहले तक तो कनाडा की सेना में जवानों की भारी कमी थी. पूर्व रक्षा मंत्री ने ये तक कह दिया था कि सेना टूटने की कगार पर पहुंच गई है. लेकिन अब हालात बदलते देखा जा रहा है. मार्क कार्नी सेना के आधुनिकीकरण, नए हथियार और भर्ती अभियान पर काफी खर्च कर रहे हैं.

दरअसल बात ये है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कई देशों ने अपनी सेना मजबूत करनी शुरू कर दी है, इसलिए कनाडा भी अब अपनी रक्षा ताकत बढ़ाना चाहता है.

एरक्पर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ बयानों का असर हुआ है. दरअसल ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य कहा था. कनाडाई एक्सपर्ट शार्लोट डुवल लैंटुआन का कहना है कि ट्रंप के बयानों से देश में राष्ट्रवाद बढ़ा और लोगों की सेना में दिलचस्पी भी बढ़ी. हालांकि भर्ती में तेजी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद शुरू हो गई थी.

इसके अलावा एक और बड़ी वजह है कनाडा में युवाओं की बेरोजगारी, मार्च में युवा बेरोजगारी दर करीब 14% थी. इस तरह से सेना अब युवाओं के लिए सुरक्षित नौकरी और अच्छे वेतन का विकल्प बन रही है. बता दें कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सेना के जवानों की सैलरी बढ़ाने और जॉब सिक्योरिटी का वादा किया है.

मार्क कार्नी ने मार्च में कहा था कि पहली बार 1980 के दशक के बाद नाटो का वह लक्ष्य पूरा किया है, जिसमें देशों को अपनी GDP का 2% रक्षा पर खर्च करना होता है. अब कनाडा एक साल में 63 अरब कनाडाई डॉलर से ज्यादा रक्षा पर खर्च कर रहा है.

कनाडा की सेना के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में 7,000 से ज्यादा नए जवान भर्ती किए गए थे, जो तीन दशकों में सबसे बड़ी भर्ती थी. फरवरी तक सेना में आवेदनों की संख्या 21,700 से बढ़कर 40,116 हो गई, लेकिन अब कनाडा 85,500 नियमित सैनिक और 3 लाख रिजर्व जवानों की सेना तैयार करने की योजना बन रहा है.

Avatar of Shailly Arya

Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories