Canada में शिक्षा और जीवनयापन की लागत को लेकर हाल के समय में लगातार छात्रों के अनुभव सामने आ रहे हैं। कई भारतीय छात्र वीडियो और पोस्ट के जरिए यह बताते हैं कि वहां बढ़ती महंगाई ने उनका पूरा बजट बिगाड़ दिया है।
अक्सर जब कोई छात्र भारत से कनाडा में पढ़ाई का प्लान बनाता है, तो उसे वास्तविक खर्चों का पूरा अंदाजा नहीं होता। लेकिन वहां पहुंचने के बाद रहने, खाने और अन्य जरूरतों पर आने वाला खर्च उम्मीद से काफी ज्यादा निकलता है।
पिछले कुछ वर्षों में कनाडा में महंगाई तेजी से बढ़ी है, जिसका असर रोजमर्रा की चीजों से लेकर किराए तक हर क्षेत्र में साफ देखा जा सकता है।
Canada में विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई की फीस कई बार United Kingdom, United States और Australia की तुलना में थोड़ी कम होती है। लेकिन इसके बावजूद वहां रहने और खाने का खर्च काफी ज्यादा होने के कारण छात्रों का कुल बजट प्रभावित हो जाता है।
यही वजह है कि सीमित बजट वाले छात्रों के लिए कनाडा में उच्च शिक्षा हासिल करना धीरे-धीरे चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।
अगर कोई छात्र कनाडा में पढ़ाई करने की योजना बना रहा है, तो उसके लिए यह समझना जरूरी है कि कुल खर्च कितना आएगा, महंगाई किस स्तर पर है और किन तरीकों से खर्च को नियंत्रित कर बचत की जा सकती है।
Canada में पढ़ाई के लिए स्टडी परमिट लेना जरूरी होता है, और इसके लिए छात्रों को यह साबित करना होता है कि उनके पास रहने और खाने का पर्याप्त खर्च मौजूद है।
IRCC के नियमों के अनुसार, विदेशी छात्रों को लगभग 22,895 कनाडाई डॉलर (करीब 16 लाख रुपये) की आर्थिक क्षमता दिखानी होती है। यह राशि बैंक स्टेटमेंट या स्कॉलरशिप लेटर के जरिए प्रमाणित की जा सकती है।
सरकार का मानना है कि इतनी रकम होने पर छात्र एक साल तक अपने बुनियादी खर्च आसानी से चला सकता है। हालांकि इसमें ट्यूशन फीस और आने-जाने का हवाई खर्च शामिल नहीं होता है।
अगर केवल ट्यूशन फीस की बात करें, तो यह अलग-अलग कोर्स और यूनिवर्सिटी के अनुसार बदलती रहती है।
Canada के Statistics Canada के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी छात्रों के लिए स्नातक (Bachelor’s) कोर्स की औसत सालाना फीस करीब 41,746 कनाडाई डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) होती है।
वहीं, परास्नातक (Master’s) स्तर पर यह खर्च औसतन 24,028 कनाडाई डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) सालाना के आसपास रहता है।
Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

