Canada Police Exam: कनाडा पुलिस भर्ती परीक्षा में सिख युवक को बैठने से रोक दिया गया. धर्म और आस्था की वजह से एक सिख युवक का सपना टूट गया है.युवक का नाम जसपाल सिंह गिल है। जसपाल के दादा और पिता भारत में पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने भी पुलिस में जाने का सपना देखा था। वह 2021 में भारत से कनाडा गए थे और पिछले कुछ सालों से पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
कनाडा के विन्निपेग शहर में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी, जहां जसपाल सिंह को परीक्षा देने से रोक दिया गया। दरअसल परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों ने उसे हॉल में जाने से पहले किरपाण उतारने को कहा, लेकिन जसपाल ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिली और वह वापस लौट गया।
जसपाल पंजाब से हैं और उनका कहना है कि किरपाण सिख धर्म का जरूरी हिस्सा है और इसे उतारना उनकी धार्मिक आस्था के खिलाफ है. अब वह इस मामले की शिकायत कनाडा के मानवाधिकार आयोग में करने की तैयारी कर रहे हैं.
जसपाल को अप्रैल के आखिर में उन्हें विन्निपेग पुलिस सर्विस (WPS) मुख्यालय में परीक्षा देने का कॉल लेटर मिला। वह परीक्षा देने को लेकर काफी उत्साहित थे. लेकिन परिक्षा के वक्त जसपाल ने कहा, “मैंने सोचा कि सपना टूट जाए, लेकिन मैं किरपाण नहीं उतारूंगा। इसलिए मैंने परीक्षा छोड़ दी।”
सुप्रीम कोर्ट का फैसला
जसपाल सिंह का कहना है कि कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी साफ कहा है कि सिखों को किरपाण पहनने से नहीं रोका जा सकता. ऐसे में उनका सवाल है कि जब कोर्ट, विधानसभा और घरेलू उड़ानों में किरपाण की अनुमति है, तो पुलिस भर्ती परीक्षा में क्यों नहीं? उन्होंने कहा कि वह अब इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.
पुलिस ने क्या कहा?
विन्निपेग पुलिस सर्विस (WPS) ने अपने बयान में कहा कि परीक्षा एक सुरक्षित क्षेत्र में हो रही थी और वहां सुरक्षा नियम लागू थे. पुलिस के मुताबिक, जसपाल को यह विकल्प दिया गया था कि वह परीक्षा के दौरान किरपाण को सुरक्षित लॉकर में रख सकते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
पुलिस ने यह भी कहा कि पहले कई सिख उम्मीदवार इसी प्रक्रिया के तहत परीक्षा दे चुके हैं.
विशेषज्ञ ने क्या कहा?
यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा के विशेषज्ञ नील मैकआर्थर ने कहा कि जब कनाडा की पुलिस एजेंसी RCMP अपने अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किरपाण पहनने की अनुमति देती है, तो भर्ती परीक्षा में इसे उतरवाना सही नहीं लगता.
हालांकि इस घटना के बाद कनाडा में धार्मिक स्वतंत्रता और सुरक्षा नियमों को लेकर बहस तेज हो गई है.
Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.
