Friday OTT Release: आज हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और सिरीज बताने वाले है, जिसे देखकर आप अपना विकेंड अच्छी तरह से एंजॅाए कर सकते है.
धुरंधर 2
धुरंधर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 56 दिन हो चुके हैं और अब ये OTT पर आने वाला है. रिपोर्टस के मुताबिक, धुरंधर 2 15 मई शक्रवार से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हो सकता हैं. णवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है.
इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2
इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, 15 मई, फ्राइडे से जियो हॉटस्ट्रार पर स्ट्रीम हो जाएगी.इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की भूमिका में हैं. बता दें कि ये सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश में अपराध और राजनीति के गठजोड़ पर बेस्ड है. इस क्राइम थ्रिलर में उर्वशी रौतेला और अमित सियाल भी अहम भूमिकाओं में हैं.
कर्तव्य
क्राइम थ्रिलर ‘कर्तव्य’ में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. इसे रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है. इसमें रसिका दुगल और संजय मिश्रा भी अहम रोल में है. इसे नेटफ्लिक्स पर 15 मई से स्ट्रीम कर सकते हैं.
एग्जाम
तमिल सोशल थ्रिलर ‘एग्जाम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 15 मई शुक्रवार से स्ट्रीम हो सकता हैं.ये सिरीज कंप्टीटिल एग्जाम्स और पेपर लीक स्कैम के काले सच को उजागर करती है.
दुशारा विजयन और अदिति बालन स्टारर सात एपिसोड की ये सीरीज़ सस्पेंस और सोशल कमेंटरी का बेहतरीन मिश्रण है, जो छात्रों पर पड़ने वाले दबाव और सिस्टम में छिपे शोषण को दिखाती है.
द वंडरफूल्स
के-ड्रामा के फैंस नेटफ्लिक्स पर 15 मई शुक्रवार से ‘द वंडरफूल्स’ को एंजॉय कर सकते हैं.
Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.
