मनोरंजन

हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा की शादी की अफवाहें तेज, 22 मई को उदयपुर में शादी का दावा

📷 Hardik Pandya Wedding

Hardik Pandya Wedding: भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हार्दिक अपनी कथित गर्लफ्रेंड Mahika Sharma के साथ 22 मई को उदयपुर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने दावा किया कि हार्दिक और माहिका राजस्थान के उदयपुर में दूसरी शादी करने की तैयारी में हैं। कुछ वायरल पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि माहिका आईपीएल मैचों के दौरान लगातार स्टेडियम में नजर आती थीं और मैच खत्म होने के बाद हार्दिक उनके साथ समय बिताते थे।

वायरल पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि टीम की निजी जानकारी लीक होने की शिकायतों के बाद BCCI ने खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स के टीम कैंप में आने को लेकर सख्ती बढ़ाई। कहा जा रहा है कि हार्दिक इन नियमों से खुश नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने शादी का फैसला लिया। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कई सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें फर्जी भी बता रहे हैं।

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में Natasa Stankovic से शादी की थी। इसी साल उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था। बाद में 2024 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद से हार्दिक का नाम माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

हाल ही में हार्दिक ने माहिका के नाम के पहले अक्षर का टैटू भी बनवाया था। वहीं, 2026 टी20 विश्व कप जीत के बाद जश्न के दौरान दोनों को साथ देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अलावा 19 फरवरी को हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी राजकुमारी।”

Avatar of Shailly Arya

Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories