AdvertisementStudioX News
दुनिया

ईरान का बड़ा हमला, दुबई के पास तेल टैंकर में लगी आग, मचा हड़कंप

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca
Advertisement
StudioX News
StudioX News

ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में हमले जारी हैं। इसी बीच दुबई बंदरगाह के पास एंकरेज पर एक कुवैती तेल टैंकर में आग लगने की खबर सामने आई। टैंकर में तेल भरा हुआ था, लेकिन अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। इस हमले में जहाज के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। जिस टैंकर को निशाना बनाया गया, उसका नाम ‘अल सालमी’ बताया जा रहा है।

US-इजरायल के हमले के बाद बढ़ा तनाव
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके बाद ईरान भी लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा है। यह हमला भी उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा रहा है।

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने क्या कहा?
कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) के मुताबिक, ‘अल सालमी’ टैंकर पर ईरानी हमला उस समय हुआ जब वह दुबई बंदरगाह पर खड़ा था। इस हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। सरकारी एजेंसी KUNA की रिपोर्ट के अनुसार, आसपास के समुद्र में तेल फैलने का खतरा भी जताया गया है।

सभी चालक दल सुरक्षित
दुबई के अधिकारियों ने बताया कि समुद्री फायर टीम ने ड्रोन हमले से लगी आग को जल्दी ही बुझा दिया। हालात अब नियंत्रण में हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। टैंकर पर मौजूद सभी 24 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

टैंकर को जाना था चीन

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के अनुसार, टैंकर को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ‘अल सालमी’ का मालिक और संचालन KPC की ही कंपनी के पास है।

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस टैंकर में कुवैत और सऊदी अरब से करीब 20 लाख बैरल तेल भरा हुआ था। यह जहाज चीन के किंगदाओ शहर के लिए रवाना होने वाला था।

03cfc652b72977437f4a155fae658300
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

AdvertisementStudioX News

Related Stories