मनोरंजन

हिंदी सिनेमा की पहली ग्रेजुएट एक्ट्रेस थीं लीला लिटनिस, अंग्रेजों के खिलाफ भी उठाई थी आवाज

Image credit unavailable

हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर की चर्चित अभिनेत्री Leela Chitnis सिर्फ अपनी अदाकारी ही नहीं, बल्कि शिक्षा और साहस के लिए भी जानी जाती थीं। उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पहली पढ़ी-लिखी अभिनेत्री माना जाता है। कर्नाटक में 9 सितंबर 1909 को जन्मीं लीला लिटनिस ने उस दौर में B.A. की डिग्री हासिल की थी, जब महिलाओं की उच्च शिक्षा बेहद कम देखने को मिलती थी। उनके पिता इंग्लिश लिटरेचर के प्रोफेसर थे, जिसके कारण परिवार में शिक्षा को विशेष महत्व दिया जाता था।

फिल्मों में आने से पहले लीला एक टीचर थीं। कम उम्र में उनकी शादी डॉक्टर गजानन यशवंत चिटनिस से हुई थी और उनके चार बेटे हुए। इसी दौरान उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भी हिस्सा लिया और अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई। कहा जाता है कि उन्होंने मशहूर स्वतंत्रता सेनानी M. N. Roy को अपने घर में शरण भी दी थी।

पति से अलग होने के बाद लीला ने अपने चार बच्चों की परवरिश अकेले करने का फैसला किया। आर्थिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने पहले टीचिंग और फिर थिएटर का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा, जहां शुरुआत में उन्हें छोटे और ‘एक्स्ट्रा’ रोल मिले। लंबे संघर्ष के बाद साल 1937 में फिल्म ‘जेंटलमैन डाकू’ से उन्हें पहचान मिली, जबकि फिल्म ‘कंगन’ ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।

हालांकि लीला लिटनिस ने कई फिल्मों में लीड रोल निभाए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मां के किरदारों से मिली। उन्होंने Dilip Kumar, Raj Kapoor और Dev Anand जैसे सुपरस्टार्स की मां का किरदार निभाया। अभिनय के अलावा वह निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी काम कर चुकी थीं। उनकी निर्देशित फिल्म ‘आज की बात’ ज्यादा सफल नहीं रही, जिसके बाद उन्होंने दोबारा अभिनय पर ध्यान दिया।

लीला लिटनिस को पहली भारतीय अभिनेत्री माना जाता है जिन्होंने Lux साबुन का विज्ञापन किया था। करीब पांच दशकों तक हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहने के बाद वह अपने बड़े बेटे के साथ अमेरिका चली गईं। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम वर्ष गुमनामी में बिताए और साल 2003 में 93 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

Avatar of Shailly Arya

Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories