बॉलीवुड

शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार, स्टेटमेंट जारी कर कन्फर्म किया तलाक

📷 Mouni Roy Suraj Nambiar divorce

Mouni Roy Divorce: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री Mouni Roy ने पति Suraj Nambiar संग अलग होने की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। शादी के करीब चार साल बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। लगातार चल रही तलाक की अफवाहों के बीच कपल ने सोशल मीडिया पर एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ की।

जॉइंट स्टेटमेंट में कही यह बात

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए बयान में लिखा, “हमें दुख है कि मीडिया के कुछ सेक्शन हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला लिया है। यह फैसला आपसी समझ से लिया गया है और हम निजी तौर पर इस स्थिति को संभालने के लिए समय ले रहे हैं।”

दोनों ने आगे कहा कि उनके रिश्ते को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई जा रही हैं, जबकि वे सच्चाई से कोसों दूर हैं।

‘बदलती प्राथमिकताओं’ को बताया वजह

कपल ने अपने बयान में अलग होने की वजह भी बताई। उन्होंने लिखा, “काफी सोच-विचार और बदलती निजी प्राथमिकताओं को देखते हुए हमने पूरे सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है। फिलहाल हम इस फेज़ को निजी तरीके और समझदारी से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, हम अपनी दोस्ती बनाए रखने की कोशिश करेंगे।”

साथ ही दोनों ने मीडिया और फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

तलाक की खबरों पर पहले भी किया था रिएक्ट

इससे एक दिन पहले मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया से अपील करते हुए लिखा था, “सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि झूठी खबरें प्रकाशित न करें। हमें प्राइवेसी दें।”

इसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम एक्टिविटी से शुरू हुई थीं चर्चाएं

हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया था कि मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज नांबियार ने शादी की तस्वीरें भी अपने अकाउंट से हटा दी थीं और बाद में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया।

इन घटनाओं के बाद से दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेजी से फैलने लगी थीं।

2022 में की थी शादी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।

सूरज नांबियार दुबई स्थित एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वहीं मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी हैं।

अलग होने की वजह पर कई दावे

हालांकि कपल ने अपने अलग होने की असली वजह सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन सोशल media पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिश्ते में विश्वास की कमी और निजी मतभेदों के चलते दोनों अलग हुए। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Shailly Arya

Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories