Pati Patni Aur Woh Do: साल 2026 में जहां बड़े पर्दे पर एक्शन और गंभीर बायोपिक फिल्मों का दबदबा देखने को मिला, वहीं अब कॉमेडी फिल्मों ने भी जोरदार वापसी की है। अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के बाद आयुष्मान खुराना की रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो दो’ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और अब फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब और कहां रिलीज होगी ‘पति पत्नी और वो दो’?
आयुष्मान खुराना स्टारर ‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी और मजेदार कहानी लोगों को पसंद आ रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। थिएट्रिकल वर्जन के शुरुआती क्रेडिट्स में भी नेटफ्लिक्स का नाम दिखाई दिया है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म ओटीटी पर इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों की ओटीटी रिलीज थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के भीतर होती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘पति पत्नी और वो दो’ 26 जून से 10 जुलाई 2026 के बीच नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ कई दमदार कलाकार नजर आए हैं। इनमें वामिका गब्बी, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी शादी पत्रकार अपर्णा (वामिका गब्बी) से हुई है और दोनों की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही होती है।
कहानी में मोड़ तब आता है जब प्रजापति की दोस्त चंचल (सारा अली खान) अपने प्रेमी के साथ भागने के लिए उससे फर्जी रिश्ते का सहारा लेने की योजना बनाती है। इसी बीच नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह), जो प्रजापति की सहकर्मी और अपर्णा की दोस्त है, गलतफहमियों के इस जाल में उलझ जाती है।
अपर्णा को शक होने लगता है कि उसके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है, जबकि नीलोफर को लगता है कि प्रजापति अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है। झूठ, शक और कॉमिक कन्फ्यूजन से भरी यह कहानी दर्शकों को खूब हंसाती है।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ बॉक्स ऑफिस पर फिलहाल औसत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन लगभग 4.38 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के छह दिनों में फिल्म का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि फिल्म ने बड़ी ब्लॉकबस्टर शुरुआत नहीं की, लेकिन वीकेंड और फैमिली ऑडियंस के बीच इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.
