भारत

Pollution Report में पाकिस्तान टॉप पर, WHO मानकों पर केवल 13 देश सफल

नई दिल्ली: दुनिया भर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है और दक्षिण एशिया सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है। IQAir की नई रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सबसे प्रदूषित देश है, बांग्लादेश दूसरे नंबर पर और भारत छठे स्थान पर है।

आंकड़े काफी चिंताजनक

इस रिपोर्ट में 143 देशों के 9,446 शहरों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों में ज्यादातर भारत, पाकिस्तान और चीन में हैं। हैरानी की बात यह है कि टॉप 4 में से 3 शहर भारत के हैं।

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

शहरों की बात करें तो उत्तर प्रदेश का लोनी सबसे प्रदूषित शहर पाया गया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन का एक शहर है। तीसरे स्थान पर मेघालय का बर्नीहाट और चौथे नंबर पर दिल्ली है, जबकि पाकिस्तान का फैसलाबाद पांचवें स्थान पर है।

सिर्फ 13 देश ही मानकों पर खरे

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन प्रदूषण के मामले में 20वें स्थान पर है, जबकि अमेरिका 120वें और ब्रिटेन 110वें नंबर पर हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ 13 देश या क्षेत्र ही ऐसे हैं जो WHO के तय PM2.5 मानकों को पूरा कर पाए हैं। इनमें फ्रेंच पॉलिनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, आइसलैंड और एस्टोनिया जैसे देश शामिल हैं।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि 143 में से 130 देश (करीब 91%) WHO के मानकों पर खरे नहीं उतरे। सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, चाड और कांगो शामिल हैं।

वहीं, दुनिया के 25 सबसे प्रदूषित शहरों की बात करें तो इनमें ज्यादातर भारत, पाकिस्तान और चीन के शहर हैं, और टॉप 4 में से 3 शहर भारत के ही हैं।

दुनिया का सबसे साफ शहर कौन?

रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका का न्यूबॉउटविल दुनिया का सबसे साफ शहर है। यहां PM2.5 का औसत स्तर सिर्फ 1.0 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2025 में जंगलों में लगी आग ने कई ऐसे इलाकों को प्रभावित किया, जहां पहले प्रदूषण कम था। इसी वजह से 2025 में दुनिया के सिर्फ 14% शहर ही WHO के PM2.5 मानकों पर खरे उतर पाए, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 17% था।

?s=150&d=mp&r=g
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

en
Author
en

Related Stories