खेल

RR की महंगाई का नया रिकार्ड: IPL टीम बिकी 15,286 करोड़ रुपये में

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टीम अब 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15,286 करोड़ रुपये में बिक गई है। टीम को अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व करने वाले समूह ने खरीदा है। इस समूह में IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI जैसी कंपनियों के मालिक भी शामिल हैं। कल सोमानी को इस डील में अमेरिकी व्यवसायी रॉब वॉल्टन का समर्थन भी हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट परिवार से आते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए मालिकों ने राजस्थान रॉयल्स की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद गई है।

आपको बता दें कि यह आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे महंगी टीम बन जाएगी। आईपीएल 2026 से राजस्थान टीम का संचालन पूरी तरह नए मालिकों के हाथ में होगा।

माना जा रहा है कि कल सोमानी साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदार रहे हैं और इस डील पर पिछले करीब छह महीनों से चर्चा चल रही थी।

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग करेंगे

जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग संभालेंगे साथ ही पिछले सीजन टीम के कप्तान संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो चुके हैं। वहीं, ऑलराउंडर सैम कर्रन चोट के कारण पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। कर्रन के साथ-साथ रवींद्र जडेजा भी सैमसन के ट्रेड डील के तहत राजस्थान टीम में आए थे।

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी। हाल ही में टीम को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स की ओर से 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण यह ऑफर ठुकरा दिया गया।

RCB की बिक्री भी चर्चा में

राजस्थान रॉयल्स की 15,286 करोड़ रुपये में बिक्री के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की फ्रेंचाइजी की बिक्री की चर्चाएँ भी जोरों पर हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि RCB की कीमत आसानी से 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक हो सकती है, जिससे यह IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन सकती है।

?s=150&d=mp&r=g

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories