Ranveer Singh Record: धुरंधर फ्रेंचाइजी ने रणवीर सिंह की किस्मत ही बदल दी है और अब उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा स्टार बना दिया है. इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी के साथ उनकी अदाकारी को भी एक नया मुकाम दिया है. वैसे तो उनके टैलेंट और एनर्जी की हमेशा तारीफ होती रहती है लेकिन कोविड के बाद का दौर उनके लिए मुश्किलों और निराशा से भरा रहा था.
रणवीर सिंह की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर सफल तो रही थी, लेकिन ये ब्लॉकबस्टर नहीं बन पाई. इसके बाद उन्होंने धुरंधर से धमाकेदार कमबैक करने के साथ साथ धुरंधर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर नई ऊंचाइयों को छुआ. इसी के साथ रणवीर सिंह ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो अब तक कोई एक्टर नही कर पाया है.
रणवीर सिंह कोविड-19 के बाद छह फिल्मों में नज़र आ चुके हैं.
रणवीर सिंह का बाक्स ऑफिस कलेक्शन
सबसे पहले उनकी फिल्म 83 आई, जिसने वर्ल्डवाइड 184.36 करोड़ की कमाई की थी.
इसके बाद जयेशभाई जोरदार आई, जिसने 24.1 करोड़ की कमाई की.
वहीं सर्कस ने 39.6 करोड़ का कलेक्शन किया.
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दुनियाभर में कमाई 348.89 करोड़ रुपये रही थी.
साल 2025 में धुरंधर के साथ हालात पूरी तरह बदल गए. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1354.84 करोड़ रुपये की भारी भरकम कमाई की. इसके बाद रणवीर सिंह की छठी फिल्म आई, धुरंधर 2 और इसने सिनेमाघरों में तहलका मचाया दिया. कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने दुनियाभर में 1833.56 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर डाली है और ये 55 दिनों से थिएटर में चल रही है.
रणवीर सिंह ने अपनी इन छह फिल्मों के साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 3700 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है, और उनकी फिल्मों का कुल कलेक्शन 3785.35 करोड़ रुपये हो गया है.
रणवीर सिंह ने कोविड के बाद जितनी कमाई की है, उतना कोई भी मेल एक्टर अब तक नहीं कर पाया है, यहां तक कि शाहरुख खान और प्रभास भी नहीं. शाहरुख खान ने कोविड के बाद की फिल्मों से कुल कमाई 2704.07 करोड़ रुपये की है, जबकि प्रभास ने 2393.29 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं कुल 3785.35 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रणवीर सिंह कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर बन गए है.
Shailly Arya is a Hindi Correspondent for StudioX News Canada at hi.studioxnews.ca, specializing in business news, financial journalism, and community affairs for Hindi-speaking diaspora communities in Canada. She brings over three years of journalism experience at some of India's most prominent media organizations, including The Economic Times, ABP Network, Dainik Bhaskar, and Prabhat Khabar. She has authored over 3,100 published articles contributing to millions of monthly readers across ET and ABP Network platforms. Her expertise spans stock markets, mutual funds, business journalism, financial news writing, SEO content, and fact-checking. She holds a PG Diploma in Mass Communication from Sri Venkateshwara University and a BA Economics (Hons.) from Ranchi University.
