AdvertisementStudioX News
खेल

RCB के फैंस के लिए राहत, नाम नहीं बदलेगा – अनन्या बिड़ला ने किया स्पष्ट

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca
Advertisement
StudioX News
StudioX News

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को हाल ही में आदित्य बिड़ला ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और ब्लैकस्टोन की साझेदारी ने खरीदा है। लगभग 16,660 करोड़ रुपये में हुई इस डील के बाद RCB IPL की अब तक की सबसे महंगी टीम बन गई है।

इस डील के बाद अनन्या बिड़ला सुर्खियों में हैं। वह नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर साफ किया कि RCB का नाम बदलने का कोई इरादा नहीं है।

जब से फ्रेंचाइजी बिक गई है, फैंस के मन में सवाल उठ रहे थे कि क्या नए मालिक टीम का नाम बदलेंगे। लेकिन अनन्या बिड़ला ने स्पष्ट किया कि टीम का नाम वही रहेगा जो पहले था।

RCB का नाम नहीं बदलेगा

अनन्या बिड़ला ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर स्पष्ट किया कि RCB फ्रेंचाइजी का नाम वही रहेगा। उन्होंने लिखा कि RCB 16,705 करोड़ रुपये में बिक गई है। इसे आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर और ब्लैकस्टोन के कंसोर्टियम ने खरीदा है।

अच्छी खबर यह है कि नए मालिकों ने भी पुष्टि की है कि “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” नाम वैसे ही रहेगा।

यूनाइटेड स्पिरिट्स ने RCB की पूरी हिस्सेदारी बेची

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने आरसीबी की 100% हिस्सेदारी बेच दी है। यह सौदा पूरे कैश में हुआ है। इस डील में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं।

इस खबर पर खुशी जताते हुए आरसीबी के पहले मालिक विजय माल्या ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने आरसीबी को 450 करोड़ रुपये में खरीदा था, तब लोग इसे सिर्फ दिखावे की डील कह रहे थे और उन्हें पागल कहा गया।

विजय माल्या ने खासकर विराट कोहली का नाम लिया, जिन्हें आरसीबी ने उनके करियर की शुरुआत में टीम में शामिल किया था। अब कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में शामिल हैं और आगामी सीजन में भी आरसीबी के लिए खेलेंगे।

03cfc652b72977437f4a155fae658300
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

AdvertisementStudioX News

Related Stories