कनाडा

Surrey Election से पहले Voters को मिलेगा Candidates से मिलने का मौका, Cloverdale Chamber करेगा खास Events

कनाडा

Surrey Election से पहले Voters को मिलेगा Candidates से मिलने का मौका, Cloverdale Chamber करेगा खास Events

Surrey Election : 2026 के Surrey Municipal Election से पहले East Surrey के मतदाताओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Cloverdale District Chamber of Commerce ने दो All-Candidates Meetings और एक नई Open-House Series कराने की घोषणा की है।

Cloverdale Chamber के Executive Director Scott Wheatley ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मकसद मतदाताओं को बिना किसी राजनीतिक पक्षपात के उम्मीदवारों से जुड़ने का मौका देना है।

उन्होंने बताया कि All-Candidates Meetings (ACM) और Open Houses के जरिए Cloverdale, Clayton और Campbell Heights के लोग चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और Civic Slates से सीधे बातचीत कर सकेंगे। मतदाता इन कार्यक्रमों में East Surrey से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर उम्मीदवारों के विचार भी जान पाएंगे।

Surrey Election : Cloverdale Chamber के Executive Director Scott Wheatley ने प्रेस रिलीज में कहा कि चुनाव के दौरान स्थानीय कारोबारियों और लोगों की राय को सामने लाना Chamber की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के जरिए उम्मीदवारों और स्थानीय लोगों को एक-दूसरे से बातचीत करने का मौका मिलेगा।

Candidates के लिए Q&A Sessions 22 और 23 सितंबर को होंगे। हालांकि, इन कार्यक्रमों की जगह अभी तय नहीं हुई है। 22 सितंबर को City Council Candidates के लिए बैठक होगी, जबकि 23 सितंबर को Mayoral Candidates के लिए Forum आयोजित किया जाएगा।

City Council के उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने के कारण हर Slate से केवल दो उम्मीदवार 22 सितंबर की बैठक में शामिल हो सकेंगे। वहीं, Scott Wheatley को उम्मीद है कि 23 सितंबर के Mayoral Forum में सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। Chamber फिलहाल सभी Mayoral Candidates से संपर्क कर उनकी भागीदारी तय करने की कोशिश कर रहा है।

Heatley ने बताया कि All-Candidates Meetings (ACMs) के लिए Registration शाम 5:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद Meetings शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेंगी।

ACMs के अलावा, चुनाव से पहले Cloverdale Chamber की ओर से एक Open-House Series भी आयोजित की जाएगी। इन अनौपचारिक बैठकों के जरिए अलग-अलग Slates को Voters से सीधे बातचीत करने और अपनी योजनाओं के बारे में बताने का मौका मिलेगा।

इन Open-House कार्यक्रमों का आयोजन Cloverdale Chamber Office में किया जाएगा। Chamber ने हर Slate को अपने लिए एक Open House आयोजित करने और स्थानीय मतदाताओं से मिलने का अवसर दिया है।

, Open-House Sessions में हर उम्मीदवार को अपना परिचय देने के लिए एक मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद Chamber की ओर से चुने गए सवालों पर छोटी चर्चा होगी। कार्यक्रम के अंत में उम्मीदवारों और स्थानीय लोगों के बीच अनौपचारिक बातचीत और Networking का मौका भी मिलेगा।

अब तक कई Civic Slates के Open-House कार्यक्रमों की तारीख तय हो चुकी है। Imagine Surrey का कार्यक्रम 9 सितंबर, Surrey Now का 14 सितंबर, Surrey Connect का 15 सितंबर, Surrey First का 17 सितंबर और Conservative Party of Surrey का Open House 18 सितंबर को होगा। Safe Surrey Coalition के कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं हुई है। सभी Open-House Sessions शाम 5 बजे से 7 बजे तक होंगे।

Chamber ने कहा कि 2026 Surrey Municipal Election से जुड़े ये सभी कार्यक्रम गैर-पक्षपातपूर्ण होंगे। इनका उद्देश्य उम्मीदवारों और East Surrey के लोगों के बीच खुली बातचीत के लिए एक मंच तैयार करना है।

Chamber ने लोगों से Open-House Sessions और All-Candidates Meetings (ACMs) के लिए पहले से Registration कराने की अपील की है। इसके लिए लोग Cloverdale Chamber की वेबसाइट पर जाकर Registration कर सकते हैं या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।

Chamber ने यह भी बताया कि उम्मीदवारों से पूछे जाने वाले सभी सवाल पहले से भेजने होंगे। लोग अपने सवाल ईमेल के जरिए Chamber को भेज सकते हैं।

snrhd

Sneha Sharma is a Senior Hindi Correspondent for StudioX News Canada, leading the Hindi editorial desk at hi.studioxnews.ca. She brings over three years of journalism experience across print, digital, and broadcast media in India. Her career includes roles at Jagran New Media (Her Zindagi), Zee News Hindi, TV100, Rashtriya Sahara, Amar Ujala, and Search India News, where she worked as a content writer, ground reporter, and news anchor. She holds a BA in Journalism and Mass Communication from Dev Sanskriti University, Haridwar. At StudioX News, she covers Canada immigration, community affairs, South Asia news, and diaspora stories for Hindi-speaking communities across Canada.

Follow StudioX Hindi News:

Related Stories