AdvertisementStudioX News
खेल

RCB की टीम को बड़ा नुकसान, यश दयाल पूरे सीजन से बाहर

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca
Advertisement
StudioX News
StudioX News

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है, लेकिन उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी टीम के डायरेक्टर मो बोबाट ने दी है।

RCB को पहले भी लगा झटका
RCB को इससे पहले भी झटका लग चुका है, क्योंकि जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

मो बोबाट ने बताया कि यश दयाल निजी कारणों की वजह से इस सीजन नहीं खेलेंगे। फिलहाल टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

बता दें कि पिछले सीजन में यश दयाल ने अच्छा प्रदर्शन किया था और 13 विकेट लिए थे, इसलिए उनका बाहर होना टीम के लिए नुकसान है।

यश दयाल को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थीं। वह इस सीजन अब तक RCB के ट्रेनिंग कैंप से भी दूर थे, जिसके बाद उनके खेलने पर सवाल उठने लगे थे। अब टूर्नामेंट शुरू होने से चार दिन पहले टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वह पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे।

बाहर होने की चर्चा में तेज

अभी हाल ही में पता चला है कि सोशल मीडिया पर IPL 2026 के लिए RCB की टीम बस की तस्वीरें सामने आईं, जिनमें सभी खिलाड़ियों की फोटो थी, लेकिन यश दयाल नजर नहीं आए। इससे भी उनके बाहर होने की चर्चा तेज हो गई थी।

RCB के डायरेक्टर मो बोबाट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यश दयाल एक निजी स्थिति से गुजर रहे हैं, इसलिए वह इस समय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि टीम ने हमेशा उनका साथ दिया है और इसी वजह से उन्हें पहले रिटेन भी किया गया था।

मो बोबाट ने यह भी कहा कि यश दयाल अभी टीम के कॉन्ट्रैक्ट में हैं और आगे भी बने रहेंगे। टीम लगातार उनके संपर्क में है और हाल ही में उनसे बातचीत भी हुई है।

03cfc652b72977437f4a155fae658300
+ posts

Follow StudioX Hindi News:

AdvertisementStudioX News

Related Stories