खेल

PSL को लगा बड़ा झटका, BCCI के चलते IPL में शिफ्ट हुए कई विदेशी खिलाड़ी

📷 Representational Image | If you are the rights holder and object to this use, please contact editor@studioxnews.ca

IPL 2026 और PSL 2026 इस बार लगभग एक ही समय पर आयोजित हो रहे हैं। PSL की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जबकि IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। ऐसे में ज्यादा पैसे और बड़े मंच की वजह से कई विदेशी खिलाड़ी PSL को छोड़कर IPL का रुख कर रहे हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही यह ट्रेंड तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है।

दरअसल, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था, लेकिन बाद में बेहतर ऑफर मिलने पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शामिल हो गए। आमतौर पर ये खिलाड़ी IPL ऑक्शन में नहीं बिकते और फिर PSL का रुख करते हैं। लेकिन जब IPL टीमों को चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है, तो इन्हें मौका मिल जाता है।

कॉर्बिन बॉश बने MI का हिस्सा

साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश इस ट्रेंड की शुरुआत करने वालों में रहे। उन्हें पहले PSL 2025 के लिए पेशावर जाल्मी ने साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया और मुंबई इंडियंस में लिजाड विलियम्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हो गए।

वहीं, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ जुड़े थे, लेकिन बाद में IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में मुस्तफिजुर रहमान की जगह शामिल कर लिए गए। उन्हें करीब 9.2 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रैक्ट मिला।

इसके अलावा, श्रीलंका के ऑलराउंडर दसुन शनाका को PSL में लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था, लेकिन उन्होंने यह डील छोड़कर राजस्थान रॉयल्स के साथ 2 करोड़ रुपये में जुड़ना बेहतर समझा। वह सैम करन के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुए।

स्पेंसर जॉनसन CSK से जुड़े

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने भी IPL में खेलने का फैसला किया है। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है।

बताया जा रहा है कि जॉनसन पहले PSL खेलने वाले थे, लेकिन बाद में IPL से जुड़ गए। दरअसल, IPL की बढ़ती लोकप्रियता और बड़े कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को अपनी ओर खींच रहे हैं। आने वाले समय में PSL और IPL के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

?s=150&d=mp&r=g

Follow StudioX Hindi News:

Read in other languages:

Related Stories